
जांजगीर-चांपा। कुटरा भाटापारा के सरकारी प्राथमिक स्कूल में बच्चों से झाड़ू और सफाई का काम करवाने का मामला सामने आया है। स्कूल में सफाई कर्मचारी नदारत रहने के कारण बच्चों को सफाई करने के लिए मजबूर किया जा रहा है।
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिससे शिक्षा विभाग और स्थानीय प्रशासन की चिंता बढ़ गई है। बच्चों को पढ़ाई के बजाय काम करने के लिए मजबूर करना शिक्षा और बाल अधिकारों के खिलाफ माना जाता है।
स्कूल प्रबंधन और शिक्षा अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सरकारी स्कूलों में बच्चों को किसी भी तरह का काम नहीं कराया जाएगा और भविष्य में ऐसे मामलों को रोकने के लिए निगरानी बढ़ाई जाएगी।