दुर्ग। अमृत जल जीवन मिशन के तहत कार्यरत सब डिविजनल ऑफिसर (एसडीओ) एमए खान पर एक ठेकेदार से 1 लाख 20 हजार रुपये रिश्वत मांगने का आरोप लगा है। ठेकेदार ने रिश्वत दी, लेकिन पूरी घटना का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
आरोप के अनुसार, एसडीओ एमए खान ने ठेकेदार के बिल पास करने के बदले 11 प्रतिशत कमीशन की मांग की थी। कमीशन नहीं देने पर बिल अटका दिए गए। परेशान ठेकेदार ने रिश्वत दी और इस प्रक्रिया को कैमरे में कैद कर लिया। वीडियो में एसडीओ स्पष्ट रूप से रकम स्वीकार करते दिखाई दे रहे हैं।
फिलहाल इस मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) में कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं हुई है। हालांकि, वायरल वीडियो पर एसीबी स्वतः संज्ञान लेते हुए जिला अधिकारियों से जानकारी मांग रही है और जांच की तैयारी कर रही है।