अमेरिकी सैन्य अभियान में वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो गिरफ्तार, पति – पत्नी न्यूयॉर्क लाए गए

न्यूयॉर्क। वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो तथा उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस को अमेरिकी सैन्य अभियान के दौरान 3 जनवरी की रात गिरफ्तार कर 4 जनवरी की आधी रात को अमेरिका लाया गया। अमेरिकी सेना का विमान न्यूयॉर्क के स्टुअर्ट एयर नेशनल गार्ड बेस पर उतरा।

मादुरो को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच विमान से उतारा गया। वे नीली जैकेट पहने हुए थे तथा उनका मुंह ढका हुआ था। मादुरो तथा उनकी पत्नी को बेस पर बने हैंगर में रखा गया, जहां उनकी चिकित्सकीय जांच की गई।

इसके बाद मादुरो को न्यूयॉर्क सिटी के मैनहैटन ले जाया गया, जहां उन्हें मेट्रोपॉलिटन डिटेंशन सेंटर में रखा जाएगा। अगले सप्ताह मैनहैटन की फेडरल कोर्ट में उन पर ड्रग्स तथा हथियार तस्करी से जुड़े मामलों में मुकदमा चलाया जाएगा।

अमेरिकी सैनिकों ने 3 जनवरी की रात वेनेजुएला पर सैन्य कार्रवाई कर राष्ट्रपति निकोलस मादुरो तथा उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस को हिरासत में लिया था।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *