Vedanta Delhi Half Marathon : वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन में एबेन्यो, अयाना, अभिषेक और कविता यादव ने किया सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

Vedanta Delhi Half Marathon :

Vedanta Delhi Half Marathon : वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन में एबेन्यो, अयाना, अभिषेक और कविता यादव ने किया सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

Vedanta Delhi Half Marathon :  नयी दिल्ली !  राजधानी दिल्ली में रविवार सुबह खेल और फिटनेस के लिए अलग-अगल वर्ग में आयोजित की गई ‘वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन’ को केन्या के स्टार धावक डेनियल एबेन्यो ने पुरूष वर्ग और इथियोपिया की अल्माज अयाना ने महिला वर्ग की एलीट दौड़ जीत ली। वही अभिषेक पाल और कविता यादव ने क्रमशः भारतीय पुरुष और महिला एलीट वर्ग में स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

आज सुबह यहां दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना और केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने हरी झंड़ी दिखाकर जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम से ‘वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन’ को रवाना किया।

Vedanta Delhi Half Marathon : मैट्रो और अन्य साधनों से बड़ी संख्या में स्टेडियम पहुंचे लोगों में हाफ मैराथन को लेकर काफी उत्साह देखा गया। खिलाड़ियों के साथ मैराथन हजारों की संख्या में हर उम्र के लोगों ने भाग लिया।

इस साल की शुरुआत में बैंकॉक में एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पुरुषों की 10 हजार मीटर में कांस्य पदक जीतने वाले अभिषेक पाल ने 1:04:07 का नया व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए कार्तिक कुमार को हराया, जिन्होंने 1:04:08 का समय लेकर अपनी दौड़ पूरी की।

जीत के बाद अभिषेक पाल ने कहा, “कार्तिक और मेरे बीच कई क़रीबी मुक़ाबले हुए हैं और आज हमारे बीच एक और क़रीबी मुक़ाबला था। भारतीय एलीट पुरुष रेस में एक बार फिर से पहला स्थान हासिल करना बहुत अच्छा है। कार्तिक और मैं एक साथ प्रशिक्षण लेते हैं और मैं एशियाई खेलों में उनकी उपलब्धि से काफ़ी खुश हूं। हम निश्चित रूप से अगले साल दिल्ली हाफ मैराथन में एक और शानदार फिनिश करेंगे।”

Vedanta Delhi Half Marathon : हांगझोउ एशियाई खेल 2023 में पुरुषों की 10 हजार मीटर के रजत पदक विजेता कार्तिक कुमार ने 2022 दिल्ली हाफ मैराथन में भी रजत पदक जीता था, जहां उन्हें अविनाश साबले से बेहद कम समय के अंतर से शिकस्त मिली थी। अविनाश साबले ने 1:00:30 के राष्ट्रीय रिकॉर्ड समय के साथ दिल्ली हाफ मैराथन का 2020 संस्करण भी जीता था।

सावन बरवाल ने 1:04:17 के साथ पोडियम पर जगह बनाने के लिए मुरली गावित (1:04:41) को हराया।

महिलाओं की भारतीय एलीट रेस में, कविता यादव ने 1:17:42 के साथ स्वर्ण पदक जीता जबकि रीमा पटेल (1:17:48) और पूनम दिनकर सोनुने (1:17:49) ने क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। 2022 संस्करण जीतने वाली संजीवनी जाधव ने 1:17:53 का समय लेकर रेस पूरी की और पदक जीतने में असफल रहीं।

अंतरराष्ट्रीय एलीट रेस में, केन्या के डेनियल एबेन्यो और इथियोपिया की अल्माज अयाना ने क्रमशः पुरुषों और महिलाओं की रेस में पोडियम पर शीर्ष स्थान हासिल किया।

विश्व चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता डेनियल एबेन्यो ने 00:59:27 सेकेंड का समय लिया और अपने साथी केन्याई चार्ल्स माटाटा (1:00:05) और इथियोपिया के अदिसु गोबेना (1:00:51) से आगे रहे।

डेनियल एबेन्यो ने कहा, “यहां दौड़ना एक शानदार अनुभव था। हालांकि, मैं अपनी टाइमिंग से निराश हूं। मैं इस इवेंट में रिकॉर्ड बनाना चाहता था लेकिन चूक गया। मैं अगली बार ज़रूर रिकॉर्ड समय दर्ज करने की कोशिश करूंगा।”

रियो 2016 ओलंपिक चैंपियन और छह साल पहले दिल्ली हाफ मैराथन के विजेता अल्माज अयाना ने 1:07:59 के समय के साथ युगांडा की स्टेला चेसांग (1:08:28) और केन्या की वियोला चेपनजेनो (1:09:09) को हराया।

अंतरराष्ट्रीय पुरुष एलीट रेस में डेनियल एबेन्यो (केन्या) 00:59:27, चाल्स मटाटा (केन्या)1:00:05, एडिसन गोबेना (इथियोपिया) 1:00:51, इसहाक किपकेमबोई (केन्या) 1:00:52, इसाइया लासोई (केन्या)1:00:55, लियोनार्ड बार्सोटन (केन्या) 1:01:36, रोन्सर कोंगा (केन्या)1:02:05, विंसेंट किमाइयो (केन्या)1:03:18, गिदोन किप्रोटिच रोप (केन्या) 1:03:51 और अभिषेक पाल (भारत) 1:04:07

अंतरराष्ट्रीय महिला एलीट दौड़ में अल्माज अयाना (इथियोपिया)1:07:58, स्टेला चेसांग (युगांडा)1:08:28, वियोला चेपंजेनो (केन्या) 1:09:09, एबरश मिनसेव (इथियोपिया)1:09:50, विवियन चेरियट (केन्या)1:11:26, एंचिनालु डेसी (इथियोपिया) 1:11:34 बर्टुकान वेल्डे (इथियोपिया)1:12:00, मारे डिबाबा (इथियोपिया)1:12:02, बेथेल अफेनिगस (इथियोपिया)1:12:25 और नुरीत अहमद (इथियोपिया)1:17:26,

भारतीय पुरुष एलीट दौड़ में अभिषेक पाल 1:04:07, कार्तिक कुमार 1:04:08, सावन बरवाल 1:04:17, मुरली गावित 1:04:41, हरजोधवीर सिंह 1:05:03, सुनील कुमार 1:05:03, धर्मेन्द्र नल 1:05:18, किरण मात्रे 1:05:32, लवप्रीत सिंह 1:05:38 और श्रीनु बुगाथा 1:06:24

भारतीय महिला एलीट दौड़ में कविता यादव 1:17:42, रीमा पटेल 1:17:48, पूनम दिनकर सोनुने 1:17:49,

संजीवनी जाधव 1:17:53, तमशी सिंह 1:18:01, सोनिका राजपूत 1:19:16, उजाला नल 1:20:47, एकता रावत 1:21:30, निरमा ठाकुर 1:23:19 और रेशमा केवटे 1:23:41

इस अवसर पर उपराज्यपाल ने कहा कि ‘वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन’ एक तरह से ग्लोबल इवेंट बन गया है। पिछले वर्ष इसमें 28 हजार लोगों ने हिस्सा लिया था और इस साल 36 हजार लोग हिस्सा ले रहे हैं। इससे पता चलता है कि दिल्ली के लोग किस तरह अपने को फिट रहना चाहते हैं।

दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी मार्लेना सिंह ने कहा, “मुझे लगता है स्पोर्ट्स और फिटनेस को आगे बढ़ाने के लिए यह बहुत महत्वपूर्ण चीज है। हम एक ऐसे दौर से गुजर रहे हैं जहां जीवनशैली से जुड़ी बीमारियाँ एक आम बात हो गई हैं और इस दौर में ऐसा आयोजन जिसमें हजारों लोग भागीदारी करते हैं, यह फिटनेस के लिए सबको प्रेरणा देता है।”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU