जन जोहार के माध्यम से दे रहे हैं वी बी जी राम जी की जानकारी

भानु प्रतापपुर ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष अरविंद जैन के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत कन्हार गांव एवं पंढरपुरी में पहुंच कर ग्रामीणों को वी बी जी राम जी योजना के माध्यम से गावों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में केंद्र सरकार लगातार ठोस कदम उठा रही है।
अरविंद जैन ने योजना की बारीकियां से सरल भाषा में ग्रामीण जनों के समक्ष रखते हुए बताया कि यह योजना रोजगार तक सीमित नहीं है, बल्कि गांव के समग्र विकास, सम्मानजनक आजीविका और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक मजबूत आधार है। उन्होंने कांग्रेस द्वारा फैलाएं जा रहे भ्रम एवं भ्रामक प्रचार को तथ्यों के साथ स्पष्ट किया। चौपाल में बड़ी संख्या में किसान एवं मजदूर भाई बहन उपस्थित रहे ग्रामीणों द्वारा पूछे गए प्रश्नों का संतोषजनक उत्तर मिलने पर सभी ने माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के प्रति आभार व्यक्त किया।
अरविंद जैन ने कहा कि जहां मनरेगा में 100 दिनों के रोजगार की गारंटी दी जाती है वहीं प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में 125 दिनों तक रोजगार सुनिश्चित करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है, जिसमें ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी और पलायन पर रोक लगेगी।
उन्होंने यह भी बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा विकसित भारत जी रामजी योजना के अंतर्गत कार्य पूर्ण होने के बाद मात्र 7 दिनों के भीतर भुगतान सुनिश्चित किया गया है जिसमें मजदूरों और किसानों को समय पर मेहनत का पूरा लाभ मिलेगा। और गांव के विकास के लिए मिल का पत्थर साबित होगा।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला आरटी सेल सहसंयोजक संकेत नसीने, मंडल महामंत्री गिरधारी नरेटी छत्रपाल यदु लकी, एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *