(Uttar Pradesh Legislative Council) विधान परिषद स्नातक,शिक्षक चुनाव में भाजपा का परचम

(Uttar Pradesh Legislative Council)

(Uttar Pradesh Legislative Council) विधान परिषद स्नातक,शिक्षक चुनाव में भाजपा का परचम

(Uttar Pradesh Legislative Council) लखनऊ !  उत्तर प्रदेश विधान परिषद में स्नातक,शिक्षक खण्ड निर्वाचन की पांच सीटो में हुये चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दबदबा कायम रखा है।

पांच सीटों के लिये हुये चुनाव भाजपा ने पांच में चार सीटों में जीत हासिल की है जबकि एक सीट पर समाजवादी पार्टी (सपा) उम्मीदवार विजयी रहा है।

  स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की सभी तीनों और शिक्षक निर्वाचन की एक सीट पर भाजपा काे जीत मिली है जबकि कानपुर में शिक्षक निर्वाचन सपा के हाथ लगी है।

(Uttar Pradesh Legislative Council)  गोरखपुर-फैजाबाद स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से देवेंद्र प्रताप सिंह ने 17455, कानपुर-उन्नाव से अरुण पाठक ने 53285, बरेली-मुरादाबाद से जयपाल सिंह व्यस्त ने 51257, प्रयागराज-झांसी शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से बाबूलाल तिवारी ने पहली बार भाजपा से लड़कर तीन बार के एमएलसी को 1403 वोटों से पराजित किया।

(Uttar Pradesh Legislative Council)   मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विजयी प्रत्याशियों को बधाई देते हुये कहा कि भाजपा उम्मीदवारों को मिली जीत डबल इंजन की सरकार के प्रति अथाह जन विश्वास का प्रतीक है।

योगी ने शुक्रवार को ट्वीट किया “ उत्तर प्रदेश विधान परिषद के चुनाव में विजयी सभी प्रत्याशियों को हार्दिक बधाई।

राज्य विधान मण्डल के उच्च सदन के लिए हुए चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों को मिली यह जीत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली डबल इंजन सरकार के प्रति अथाह जन विश्वास की प्रतीक है।”

(Uttar Pradesh Legislative Council)  उन्हाेने विश्वास व्यक्त किया कि लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति गहरी आस्था रखने वाले कर्मठ सदस्यों की उपस्थिति उ.प्र. विधान परिषद की गरिमा को बढ़ाएगी।

नए सदस्यों के सार्वजनिक जीवन का सुदीर्घ अनुभव ‘नए भारत के नए उत्तर प्रदेश’ के निर्माण में सहयोगी सिद्ध होगा। सभी के उज्ज्वल भविष्य के प्रति शुभकामनाएं।

प्रयागराज-झांसी शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा ने पहली बार प्रत्याशी उतारा। यहां से बाबूलाल तिवारी मैदान में रहे।

(Uttar Pradesh Legislative Council)  उन्होने तीन बार के एमएलसी रहे सुरेश कुमार त्रिपाठी को 1403 वोटों से शिकस्त दी। बाबूलाल तिवारी ने 10205 वोट हासिल किए, जबकि सुरेश कुमार त्रिपाठी को 8802 वोट मिले। यहां समाजवादी पार्टी को तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा।

गोरखपुर-फैजाबाद स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से निवर्तमान एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह को ही मैदान में उतारा गया था। सपा ने यहां से करुणाकांत मौर्य को प्रत्याशी बनाया था।

भाजपा के देवेंद्र प्रताप सिंह ने उन्हें 17455 वोट से हरा दिया। भारतीय जनता पार्टी की अनवरत दूसरी जीत है। देवेंद्र प्रताप सिंह को 51699 व करुणाकांत मौर्य को 34244 वोट मिले।

कानपुर- उन्नाव स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से 10 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे, लेकिन भाजपा की मजबूत तैयारी से पार्टी प्रत्याशी अरुण पाठक ने यहां से जीत हासिल की।

उन्होंने अनवरत तीसरी बार भाजपा का कमल खिलाया है। अरुण पाठक को 62601 वोट मिले, जबकि कमलेश यादव को महज 9316 वोट प्राप्त हुए। यहां से भाजपा ने 53285 वोटों से जीत हासिल की।

बरेली-मुरादाबाद स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से सीएम योगी आदित्यनाथ की नीतियों पर भारतीय जनता पार्टी ने हैट्रिक लगाई। इस महत्वपूर्ण सीट पर भाजपा के जयपाल सिंह व्यस्त ने सपा के शिवप्रताप सिंह को 51257 वोटों से हराया।

जयपाल को 66179 वोट मिले, शिवप्रताप सिंह को 14922 वोट मिले। सपा की जमानत तक नहीं बची। यहां भी 10 प्रत्याशी मैदान में थे।

इस सीट पर भाजपा 1986 से अनवरत जीतती आ रही है। यहां हर चक्र के साथ ही भाजपा की बढ़त बनती गई।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU