बिलासपुर में सिंधी समाज की अनूठी पहल: 550 से अधिक बालिकाओं और महिलाओं को दिखाई फिल्म केरल स्टोरी-2

बिलासपुर। सनातन संस्कृति के संरक्षण, सामाजिक जागरूकता और सकारात्मक संदेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बिलासपुर में सिंधी समाज द्वारा एक प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस विशेष आयोजन के तहत 36 मॉल में समाज की 550 से अधिक बालिकाओं और मातृशक्ति को फिल्म केरल स्टोरी-2 निशुल्क दिखाई गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान झूलेलाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद उपस्थित जनसमूह ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया। इस दौरान समाज की सुख-समृद्धि, एकता और सामाजिक सद्भाव के लिए प्रार्थना की गई, जिससे पूरा वातावरण आध्यात्मिक और गरिमामय बना रहा।

इस सफल आयोजन में पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत, सेंट्रल सिंधी युवा विंग और सेंट्रल सिंधी महिला विंग की अहम भूमिका रही। कार्यक्रम में सिंधी सेंट्रल पंचायत के अध्यक्ष विनोद मेघानी, युवा विंग के अध्यक्ष रॉबिन वाधवानी, कार्यकारी अध्यक्ष पवन वाधवानी सहित नवीन लालवानी, विजय वाधवानी, मनोज मनसुखानी, सुनील आहूजा और जगदीश जज्ञासी उपस्थित रहे। वहीं महिला विंग से गरिमा शाहनी, भारती सचदेव, प्राची भकतानी, नीतू खुशलानी, ज्योति पंजाबी और आरती मनवानी ने कार्यक्रम की व्यवस्था संभाली।

इस आयोजन को सफल बनाने में वंदे मातरम मित्र मंडल का भी महत्वपूर्ण सहयोग रहा। प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र जैन, संजीवनी हॉस्पिटल के डॉ. विनोद तिवारी और महामंत्री डॉ. जयसिंह चंदेल सहित मंडल के अन्य सदस्यों ने व्यवस्था और समन्वय में अपना योगदान दिया। फिल्म देखने पहुंची महिलाओं और बालिकाओं में इस पहल को लेकर खासा उत्साह देखा गया और इसे एक सांस्कृतिक जागरण के रूप में सराहा गया।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *