केंद्रीय बजट 2026–27 विकास और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में निर्णायक कदम : विद्या सिदार

सक्ती । केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा संसद में प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2026–27 को छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश मंत्री विद्या सिदार ने देश की आर्थिक मजबूती और समावेशी विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है। उन्होंने कहा कि यह बजट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के विजन को साकार करने वाला है।

श्रीमती विद्या सिदार ने कहा कि बजट में गरीब, किसान, महिला, युवा और मध्यम वर्ग को केंद्र में रखते हुए ठोस प्रावधान किए गए हैं। रोजगार सृजन, कौशल विकास, स्टार्टअप्स को बढ़ावा और बुनियादी ढांचे के विस्तार से देश की अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि इंफ्रास्ट्रक्चर, सड़क, रेल और डिजिटल कनेक्टिविटी पर निवेश से विकास का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगा।

भाजपा प्रदेश मंत्री ने बजट में कृषि, ग्रामीण विकास, शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए किए गए प्रावधानों की सराहना की। उन्होंने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने, युवाओं को रोजगार से जोड़ने और महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *