Union Budget 2025: किसानों को मिला तोहफा, क्रेडिट कार्ड पर कर्ज की लिमिट 5 लाख हुई…

Union Budget 2025: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने आम बजट (Budget-2025-26) पेश कर दिया है। विपक्ष के भारी हंगामे के बीच वित्त मंत्री निर्मला सीतारण बजट पेश कर दिया है। निर्मला सीतारमण का यह रिकॉर्ड लगातार आठवां बजट हैं। केंद्र सरकार ने सबसे पहले कृषि (Agriculture) के क्षेत्र में बड़ी घोषणा की है।

शनिवार को केंद्र की मोदी सरकार (Modi government) ने अपने तीसरे कार्यकाल का दूसरा बजट पेश कर दिया है। जिसमें कृषि निवेश पर जोर दिया गया है। वित्त मंत्री ने कहा कि हमारा फोकस ‘GYAN’ पर है। GYAN मतलब- गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी शक्ति। 10 साल में हमने बहुमुखी विकास किया है। देश में पीएम कृषि योजना (PM Agriculture Scheme) लागू रहेगी। मोदी सरकार किसानों के लिए नई योजना लागू करेगी।

केंद्र सरकार धनधान्य योजना (Dhandhanya Yojana) लागू करेंगी। इस नई योजना से 1.7 करोड़ किसानों को फायदा मिलेगा। 6 क्षेत्रों में विकास को बढ़ावा मिलेगा। SME सेक्टर पर भी सरकार का खास फोकस है। उपज को बढ़ाया जाएगा। इसके अलावा बिहार राज्य में मखाना बोर्ड बनाया जाएगा। किसान क्रेडिट कार्ड पर कर्ज की लिमिट तीन लाख से बढ़ाकर 5 लाख किया गया है।

Related News

केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण इससे पहले सुबह 8:45 बजे अपने आवास से वित्त मंत्रालय पहुंचीं। जहां आधे घंटे रुकने के बाद वह राष्ट्रपति भवन गईं। वहां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को बजट की कॉपी सौंपी। राष्ट्रपति ने यहां उन्हें दही चीनी खिलाई। इसके बाद वह संसद भवन पहुंचीं। संसद भवन में कैबिनेट की बैठक हुई, जिसमें बजट को मंजूरी दी गई। आपको बता दें कि बीते चार बजट और एक अंतरिम बजट की तरह वित्त वर्ष 2025-26 का बजट भी पूरी तरह पेपरलेस होगा।

Related News