Union budget 2024 : 300 यूनिट बिजली फ्री…. और क्या निकला वित्त मंत्री के पिटारे से…जानें

Union budget 2024

Union budget 2024

 

Union budget 2024 : नई दिल्ली: आज वित्त मंत्री ने 1 फरवरी 2024 को संसद में मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का अंतिम बजट पेश किया।  इसमें महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं की गईं। अपने बजट भाषण में वित्त मंत्री ने बताया कि लखपति दीदी को बढ़ावा दिया जाएगा।

Union Budget 2024 : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पहुंचीं संसद भवन, बजट भाषण थोड़ी देर मे होगा शुरू

Union budget 2024 : अब तक लगभग एक करोड़ महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं। अब 2 करोड़ लखपति दीदी का लक्ष्य बढ़ाते हुए 3 करोड़ किया जा रहा है। सीतारमण ने कहा कि उनकी सरकार महिलाओं के विकास पर फोकस कर रही है। लखपति दीदी इसी पहल का हिस्सा हैं।

इसके साथ ही वित्त मंत्री ने बताया कि 9 करोड़ महिलाओं के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आया है। लखपति दीदी से आत्मनिर्भरता आई है। इसके साथ ही सीतारमण ने आंगनबाड़ी कार्यक्रमों में भी गति लाने की बात कही। इसके साथ ही सीतारमण ने बताया है कि सरकार 1 करोड़ लोगों के घरों पर प्रधानमंत्री सर्वोदय योजना के तहत सोलर पैनल लगाकर 300 यूनिट की फ्री बिजली उपलब्ध करवाएगी।

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने भी बजट सत्र के पहले दिन लोकसभा एवं राज्यसभा की जॉइंट मीटिंग को संबोधित करते हुए लखपति दीदी योजना का उल्लेख किया था। राष्ट्रपति ने कहा था कि, ‘हम सब जानते हैं कि महिलाओं के लिए आर्थिक आज़ादी के क्या मायने हैं। सरकार महिलाओं को लखपति दीदी बनाने के लिए अभियान चला रही है।

https://jandhara24x7.com/index.php/2024/01/31/chhattisgarh-became-champion/

महिलाओं को आर्थिक रूप से इंपॉवर करने के लिए 15 अगस्त 2023 को लाल किले की प्राचीर से देशवासियों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लखपति दीदी योजना के बारे में उल्लेख किया था। आर्थिक रूप से वंचित बैकग्राउंड की महिलाओं को आगे लाने के लक्ष्य के साथ ये योजना आरंभ की गई थी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU