श्री आदिगौड़ ब्राह्मण महासभा, भाटापारा के नए पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से चयन

राजकुमार मल

भाटापारा- श्री आदिगौड़ ब्राह्मण महासभा, भाटापारा की एक महत्वपूर्ण सामान्य सभा आज कुंदन भवन में आयोजित की गई। सभा में समाज के वरिष्ठजनों एवं युवा सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस सभा का प्रमुख एजेंडा समाज के नए अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का चयन करना था। सर्वसम्मति एवं निर्विरोध रूप से शरद भृगु जी को अगले दो वर्षों की कार्यावधि हेतु महासभा का नया अध्यक्ष चुना गया। साथ ही, नेम तिवारी जी को महासभा का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को समाज के सभी सम्मानित सदस्यों ने पुष्पहार पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर हार्दिक बधाई दी तथा उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। समाज के वरिष्ठ सम्मानीय डॉ ओमप्रकाश शर्मा जी, द्वारिका पाण्डेय जी, रमेश तिवारी जी, राजकुमार शर्मा जी, राधेश्याम शर्मा (फग्गा महाराज),राकेश उपाध्याय, ओमप्रकाश पाण्डेय, अनिल भृगु, बसंत भृगु,देवेन्द्र भृगु, नेम तिवारी, सत्यनारायण शर्मा, छगन शर्मा, घनश्याम शर्मा, प्रकाश ओझा, मधुसूदन शर्मा,नरेंद्र शर्मा, मुरली ओझा, जितेंद्र शर्मा,राजेश भृगु,उमाकांत शर्मा,आतिश शर्मा,मधुसूदन शर्मा,विजय पाण्डेय,अनुराग शर्मा,लच्छू शर्मा,घनश्याम वैष्णव,श्रीहरि पाण्डेय,मोहन पाण्डेय,राजेन्द्र ओझा,,मुरली ओझा,राजू तिवारी,पुरुषोत्तम शर्मा,,एवं सभी सम्मानीय सदस्य गण उपस्थित थे।

महासभा के सभी सदस्यों ने नए पदाधिकारियों से समाज की प्रगति, एकता और कल्याण के लिए निरंतर प्रयास करने की अपेक्षा व्यक्त की है।अध्यक्ष भृगु ने कहा कि उनका प्राथमिक लक्ष्य समाज के सभी वर्गों – वरिष्ठजनों, युवाओं, महिलाओं और बच्चों – को एक सूत्र में पिरोकर एक सशक्त एवं समृद्ध समुदाय का निर्माण करना है। उन्होंने शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सहयोग और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण को अपनी योजनाओं के मुख्य स्तंभ बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *