अल्ट्राटेक कुकुरदी सी.एस.आर. द्वारा कृषकों को कराया शैक्षणिक भ्रमण आधुनिक कृषि तकनीकी की दी जानकारी

बलौदा बाजार

अल्ट्राटेक कुकुरदी सी.एस.आर. द्वारा ” अपने निकटवर्ती चार ग्राम पंचायत सरकीपार पिपराही, कुकुरदी, ढनढनी एवं सेमराडीह के 40 किसानो का शैक्षणिक भ्रमण इकाई प्रमुख पवन कुलकर्णी के दिशा निर्देश तथा एचआर प्रमुख प्रतीक भटनागर के मार्गदर्शन में निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के द्वारा कराया गया।
इस शैक्षणिक भ्रमण का उद्देश्य किसानों को परंपरागत खेती में आधुनिक यंत्रों, बीज, ऊर्वरक आदि के उपयोग से अतिरिक्त आय कैसे लिया जा सकता है कि जानकारी प्रदान करना एवं भविष्य में किसानों को संगठित कर FPO निर्माण के लिए प्रेरित करना था।
कार्यक्रम का शुभारंभ बलौदाबाजार के FPO किसान कल्याण उत्पादक संगठन से हुआ, फिर अर्जुनी में FPO मितान कृषक प्रोड्यूसर कंपनी एवं भाटापारा में हाईटेक नर्सरी का भ्रमण कराया गया। इस शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम में किसानों को कृषि अधिकारी सूचिन वर्मा द्वारा सरकारी योजनाओं का विस्तार से जानकारी प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में भाग लिए किसानों का CSR प्रमुख राजेंद्र कुशवाहा द्वारा धन्यवाद ज्ञापन कर सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए कहा।
कार्यक्रम का सफल आयोजन में CSR से दया वर्मा एवं प्रशिक्षणार्थी परमेश्वर साहू का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *