0 वाहने हुई क्षतिग्रस्त एक का टूटा पैर 00कार्यवाही व चेतावनी के बावजूद ट्रकों व दुकाने लगनी बंद नहीं हो रही 0
दिलीप गुप्ता सरायपाली
ओव्हर ब्रिज के नीचे ट्रकों के खड़े होने के कारण कल रात फिर दो मोटरसाइकिल आपस में टकराए जाने से दोनों वाहने बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई तो वहीं एक के पार फ्रैक्चर होने की जानकारी बताई गई ।

ज्ञातव्य है कि ओव्हर ब्रिज के नीचे का क्षेत्र मूलतः नो पार्किंग जोन कहलाता है किंतु संबंधित विभाग बार बार ध्यान आकर्षित कराए जाने के बावजूद अपेक्षित कार्यवाही के अभाव में ओव्हर ब्रिज के नीचे ट्रक चालको द्वारा वाहन खड़ी करने से बाज नहीं आ रहे हैं और न ही कुछ दुकानदार । आज भी यहां ट्रकों को खड़े होते व दुकान लगाते देखा जा सकता है । ट्रकों के खड़े होने से बीती रात आमने सामने टकरा जाने से काफी नुकसान हुआ सौभाग्य से किसी की जान नहीं गई ।

ओव्हर ब्रिज के नीचे दुकान लगाने व वाहनों के काफी देर तक खड़े होने के कारण आए दिन यहां काफी यातायात प्रभावित होता रहा है । चौक होने की वजह से चारों तरफ से बड़ी-छोटी वाहनों व अत्यधिक संख्या में मोटरसाइकिलों का आना जाना लगा रहता है । एकमात्र रास्ता होने की वजह से था ट्रैफिक अधिक रहने के कारण गाड़ियों को निकलने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है । ऊपर से कुछ दुकानदारों ,ठेलो व ट्रकों के लग जाने से ट्रैफिक की समस्या के साथ साथ दुर्घटनाओं की संभावना भी और बढ़ जाती है । इस सम्बन्ध में “आज की जनधारा ” द्वारा लगातार इस समस्याओं से समाचार के माध्यम से प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराता रहा है ।

इसे संज्ञान में लेते हुवे नगरपालिका सीएमओ दिनेश यादव द्वारा लगातार कार्यवाही करते हुवे दुकानदारों को हटाते हुवे सामानों की जप्ती कार्यवाही भी की जा रही है किंतु इसके बावजूद दुकानदारों , ट्रक व वहां चालकों द्वारा कार्यवाही की अनदेखी करते हुवे वाहनों को खड़ी किया जा रहा है । इसी के चलते कल रात ट्रक क्रमांक CG 04JB 9389 ओव्हर ब्रिज के नीचे काफी देर से खड़ी थी विपरीत दिशा से आ रही दो मोटरसाइकिलें क्रमशः CG 06 GD 6308 तथा दूसरे मोटरसाइकल का नम्बर प्लेट टूट जाने की वजह से दिखाई नहीं दे रहा है दोनों के बीच जबरदस्त टक्कर होने से दोनों गाड़ियों का समन्वय हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया । वहीं एक सवार के पैर फ्रैक्चर होने की जानकारी दी गई है ।