भाजपा जिला कोरिया ने सोनहत एवं सलका मंडल में नए मंडल महामंत्रियों की नियुक्ति की
युवा ऊर्जा और संगठन के प्रति समर्पित कार्यकर्ताओं को मिली जिम्मेदारी
भारतीय जनता पार्टी जिला कोरिया द्वारा आज सोनहत एवं सलका मंडल के रिक्त चल रहे मंडल महामंत्री पदों पर नियुक्ति पत्र जारी किए गए।
सोनहत मंडल में बालकृष्ण देवांगन तथा सलका मंडल में बसंत पाल को मंडल महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नियुक्ति पत्र भाजपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र तिवारी द्वारा प्रदान किया गया।
दोनों ही कार्यकर्ता अपनी ऊर्जावान कार्यशैली, युवा सोच, तथा संगठन के प्रति लंबे समय से निष्ठा और समर्पण के लिए जाने जाते हैं। पार्टी की विभिन्न गतिविधियों एवं कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाते हुए इन्होंने सदैव संगठन को मजबूत करने का कार्य किया है।
जिला संगठन का मानना है कि इन दोनों युवा व समर्पित कार्यकर्ताओं की नियुक्ति से मंडल स्तर पर संगठनात्मक गतिविधियों में नई गति आएगी तथा पार्टी के कार्यक्रमों को और भी प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचाने में मदद मिलेगी।
नई जिम्मेदारी मिलने पर दोनों ने नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ संगठन को मजबूत करने के लिए कार्य करेंगे।
भाजपा जिला कोरिया में दो मण्डल महामंत्री नियुक्त किये गए

18
Mar