मनेंद्रगढ़: मालगाड़ी के दो डिब्बे पलटे, तीन रेल लाइनें अवरुद्ध, राहत कार्य जारी

मनेंद्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़ से रेलवे से जुड़ी बड़ी घटना सामने आई है। शनिवार को दर्रीटोला से टाइगर हिल्स जा रही मालगाड़ी के दो डिब्बे रेल ट्रैक पर ही अचानक पलट गए। यह हादसा नागपुर चौकी क्षेत्र के अंतर्गत हुआ है।

घटना के बाद रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार हादसे से रेलवे की तीन लाइनें पूरी तरह अवरुद्ध हो गई हैं। सूचना मिलते ही रेलवे अधिकारियों और संबंधित विभागों की टीमें मौके पर पहुंच गईं। तकनीकी टीम डिब्बों को हटाने और ट्रैक बहाल करने का काम तेजी से कर रही है।

फिलहाल इस हादसे में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। रेलवे ने यातायात प्रभावित होने के कारण यात्रियों को वैकल्पिक व्यवस्था करने की अपील की है और जांच शुरू कर दी है।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *