छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों की बढ़ी मुसीबत; 10 ट्रेनें रद्द, यात्रा से पहले चेक करें पूरी लिस्ट

बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के बिलासपुर मंडल में चौथी लाइन के निर्माण कार्य के कारण रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित होने वाला है। रेलवे ने हावड़ा-मुंबई मुख्य लाइन पर जांजगीर-नैला स्टेशन के पास ऑटो सिग्नलिंग और कनेक्टिविटी के काम के चलते 10 यात्री ट्रेनों को रद्द करने का निर्णय लिया है।

रेलवे प्रबंधन के अनुसार, 11 अप्रैल से 27 अप्रैल 2026 के बीच अलग-अलग तारीखों में बिलासपुर, रायगढ़, रायपुर और कोरबा के बीच चलने वाली मेमू और पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन बंद रहेगा। इसके साथ ही, गोंदिया-झारसुगुड़ा पैसेंजर जैसी कुछ ट्रेनों को बीच के स्टेशनों पर ही समाप्त (Short Terminate) किया जाएगा।

यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने एक राहत भरा फैसला भी लिया है। इस अवधि के दौरान हसदेव एक्सप्रेस (कोरबा-रायपुर-कोरबा) को कोरबा और बिलासपुर के बीच पैसेंजर ट्रेन के रूप में चलाया जाएगा, ताकि स्थानीय यात्रियों को आवागमन में ज्यादा परेशानी न हो।

रद्द रहने वाली प्रमुख गाड़ियां:

क्र. गाड़ी संख्या ट्रेन का नाम रद्द रहने की अवधि
1 68738/68737 बिलासपुर-रायगढ़-बिलासपुर मेमू 16 से 27 अप्रैल 2026
2 68735 रायगढ़-बिलासपुर मेमू पैसेंजर 16 से 27 अप्रैल 2026
3 68736 बिलासपुर-रायगढ़ मेमू पैसेंजर 15 से 26 अप्रैल 2026
4 68746 रायपुर–गेवरा रोड मेमू पैसेंजर 15 से 26 अप्रैल 2026
5 68745 गेवरा रोड-रायपुर मेमू पैसेंजर 16 से 27 अप्रैल 2026
6 58204 रायपुर-कोरबा पैसेंजर 15 से 26 अप्रैल 2026
7 58203 कोरबा-रायपुर पैसेंजर 16 से 27 अप्रैल 2026
8 68734/68733 बिलासपुर-गेवरा रोड-बिलासपुर मेमू 16 से 27 अप्रैल 2026
9 68732/68731 बिलासपुर-कोरबा-बिलासपुर मेमू 16 से 27 अप्रैल 2026
10 58210 बिलासपुर-गेवरा रोड पैसेंजर 11 से 25 अप्रैल 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *