तिरंगे की आन और पद्म सम्मान : रोहित शर्मा और हरमनप्रीत कौर को पद्म श्री

नई दिल्ली। 77वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर भारत सरकार ने वर्ष 2026 के पद्म पुरस्कारों की घोषणा कर दी है। खेल जगत के लिए यह गौरवपूर्ण क्षण है, क्योंकि भारतीय क्रिकेट के दो दिग्गज कप्तानों—रोहित शर्मा और हरमनप्रीत कौर—को ‘पद्म श्री’ सम्मान के लिए चुना गया है। इस साल खेल क्षेत्र से कुल 9 हस्तियों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया जा रहा है।

क्रिकेट के कप्तानों का जलवा भारतीय पुरुष टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को उनकी असाधारण बल्लेबाजी और सफल कप्तानी के लिए यह सम्मान दिया जा रहा है। उनके नेतृत्व में भारत ने साल 2024 में T20 वर्ल्ड कप और साल 2025 में ICC चैंपियंस ट्रॉफी जीतकर दुनिया भर में तिरंगा लहराया था। वहीं, महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने भी इतिहास रचा है। उनके नेतृत्व में भारत ने साल 2025 का ICC महिला वनडे वर्ल्ड कप जीता, जिससे वे ICC ट्रॉफी जीतने वाली पहली भारतीय महिला कप्तान बनीं।

विजय अमृतराज को पद्म भूषण खेल जगत से इस साल का सबसे बड़ा सम्मान (पद्म भूषण) पूर्व टेनिस स्टार विजय अमृतराज को दिया जा रहा है। इनके अलावा, पद्म श्री पाने वाले अन्य प्रमुख खिलाड़ियों में भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान सविता पूनिया, प्रवीण कुमार, के. पजनीवेल, बलदेव सिंह, भगवानदास रायकवार और जॉर्जिया के व्लादिमीर मेस्टविरिश्विली का नाम शामिल है।

2026 पद्म पुरस्कारों की झलक:

कुल पुरस्कार: 131

पद्म विभूषण: 05

पद्म भूषण: 13

पद्म श्री: 113

विशेष : इस सूची में 19 महिलाएं और 16 हस्तियों को मरणोपरांत सम्मानित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *