एकता पैनल का 10 बिंदु पर चुनावी घोषणा पत्र जारी किया
:संजय सोनी:
भानुप्रतापपुर। भानुप्रतापपुर परिवहन संघ के अध्यक्ष रहते हुए संघ के सदस्यों के हित के लिए कई आंदोलन एवं नगर सहित क्षेत्र के लिए जनहित कार्य करने के बावजूद कुछ भाईयो के द्वारा कहा जा रहा है कि पगड़ी नही चाहिए जो बहुत ही शर्म की बात है। मैं कभी नही सोचा था कि लोग इतने गिर सकते है। ये परिवहन संघ है कोई राजनीतिक आखाड़ा नही है। एकता पैनल के प्रत्याशी गुरदीप सिंह ढींढसा ने प्रेसवार्ता के दौरान कही।

श्री ढींढसा ने कहा कि आज देश मे 2 प्रतिशत हमारी आबादी है। देश के रक्षा के लिए 30 से 40 प्रतिशत लोगो ने लड़ाई लड़ी बावजूद इस तरह से बात कहना गलत व अशोभनीय है।
उन्होंने कहा मैं वर्ष 2009, 10 व 2011 में भी संघ का अध्यक्ष था।
विगत 5 वर्षों से अध्यक्ष रहते हुए मेटाबोदेली माइंस में भाड़ा बढ़ाने के साथ ही रेसियो बढ़ाने के लिए हमारे द्वारा आंदोलन किया गया। सीएमडीसी माइंस के ठेकेदार राम गोपाल के द्वारा भानुप्रतापपुर परिवहन संघ को एक भी परिवहन कार्य नही दिया जा रहा था आंदोलन के माध्यम से 22 प्रतिशत परिवहन कार्य दिलाया गया ।
मोनेट माइंस में 36 घंटा चक्काजाम करते हुए 15 प्रतिशत परिवहन का काम मिला। चेमल माइंस में ठेकेदार के द्वारा साढ़े तीन करोड़ रुपये भाड़ा नही दिया गया था प्रयास कर लम्बित भुगतान ट्रक मालिको को दिलाया गया।
वही वर्तमान में पूर्व अध्यक्ष द्वारा सांठ-गांठ करते हुए कच्चे माइंस में 117 रुपये भाड़ा कम किया गया जिसके चलते ट्रक मालिको को प्रति ट्रिप 2925 रुपए का नुकसान उठाना पड़ा। वही कच्चे माइंस द्वारा परिवहन कार्य नही देने से एक माह आंदोलन किया गया जिससे 13 ट्रिप परिवहन कार्य दिया गया।

इनके अलावा हमारे द्वारा नगर व क्षेत्र के लोगों के लिए एम्बुलेंस सेवा 24 घंटे सेवा में लगी रहती है। लोगो के परेशानियों को देखते हुए स्वर्गरथ वाहन की सुविधा हमारे कार्य मे किया गया। मंदिर में 5 लाख का सहयोग किया गया। जरूरत मंदो के मदद के लिए सदैव तत्पर रहते है।
उपाध्यक्ष प्रत्याशी लक्ष्मीकांत ठाकुर ने कहा कि हमारे परिवहन संघ का इतिहास गौरवशाली रहा है। पर कुछ लोगो के निजी स्वार्थ के चलते परिस्थितिया बदल गई है। ऐसे लोगो को नही भूलना चाहिए कि संघ से कितने परिवारों का रोजगार चल रहा है।
सचिव प्रत्याशी भूपेंद्र सिंह सिद्धू ने कहा कि संघ का पुराना सदस्य रहा हूँ लोगो के समस्या व परेशानी को बहुत अच्छे से समझौता हूँ। ठेकेदार व बाहरी ब्यक्ति के द्वारा इन्वाल्व होने से लोगों लोगो के रोजगार से खिलवाड़ किया जाता है जिससे आत्महत्या जैसे स्थिति निर्मित होती है।
कोषाध्यक्ष गोलू शुशांत सिह पवार एवं सह सचिव मैदान में है। चुनाव चिन्ह दो पत्ती छाप
परिवहन संघ को बचाना है
एकता पैनल को फिर से लाना है। घोषणा पत्र
(1) हमारी टीम किसी भी ट्रांसपोर्टर (ठेकेदारों) के मिलीभगद से परिवहन अनुपात व दर से समझौता नहीं करेंगे।
(2) ऑनलाइन पुकार निरन्तर जारी रहेगा। पुकार किसी भी सदस्य द्वारा नही किया जायेगा। स्टाफ को पूरा अधिकार होगा ताकि पारदर्शिता बनी रहे।
(3 )सभी सदस्यों में कोटे की जांच होंगी कोटे अनुसार ही गाड़ी बोर्ड में लगेगी।
(4) सभी सदस्यों से यूनियन मंथली रकम 200 निर्धारित किया जायेगा।
(5) सदस्य के वाहन दुर्घटना होने पर स्पेशल ट्रीप दिया जायेगा।*
(6) चेमल माइंस में डीजल दिया जायेगा।
(7) हमारी टीम किसी भी राजनितिक पार्टी के दबाव में आकर यूनीयन सदस्यों के 10 अधिकार से समझौता नहीं करेंगे हम किसी भी आंदोलन में पीछे नहीं होंगे।
(8) रैकपाइप पर कार्य बढ़ाने की योजना पर जोर दिया जायेगा।*
(9) इंजन कमानी इलेक्ट्रिक वर्क इन रिपेयर हेतु दर निर्धारित किया जावेगा।
(10) सभी माइंस के परिवहन दर व सदस्यों के भूगतान की जानकारी उपलब्ध कराया जाएगा।