Train Cancelled: यात्रियों की बढ़ी परेशानी, छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 7 ट्रेनें रद्द

रायपुर। रेलवे प्रशासन द्वारा किए जा रहे अधोसंरचना कार्यों के चलते यात्रियों को आने वाले दिनों में परेशानी का सामना करना पड़ेगा। दक्षिण मध्य रेलवे (SECR) के सिकंदराबाद मंडल अंतर्गत काजीपेट–बल्लारशाह सेक्शन में तीसरी लाइन और नई लाइन की कमीशनिंग के लिए प्री-एनआई और एनआई कार्य किया जाएगा। इस कारण दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से होकर गुजरने वाली कई यात्री ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा।

ये ट्रेनें रहेंगी रद्द

रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार—

  • गाड़ी संख्या 22647 कोरबा–तिरुवनंतपुरम (कोच्चुवेली) एक्सप्रेस
    28 व 31 जनवरी तथा 4, 7, 11 और 14 फरवरी को (कुल 6 फेरे) रद्द रहेगी।
  • गाड़ी संख्या 22648 कोच्चुवेली–कोरबा एक्सप्रेस
    26, 29 जनवरी तथा 2, 5, 9 और 12 फरवरी को (6 फेरे) रद्द रहेगी।
  • गाड़ी संख्या 07005 सिकंदराबाद–रक्सौल एक्सप्रेस
    26 जनवरी तथा 2 और 9 फरवरी को (3 फेरे) रद्द।
  • गाड़ी संख्या 07006 रक्सौल–सिकंदराबाद एक्सप्रेस
    29 जनवरी के अलावा 5 और 12 फरवरी को (3 फेरे) रद्द।
  • गाड़ी संख्या 03253 पटना–चर्लपल्ली एक्सप्रेस
    26, 28 जनवरी तथा 2, 4, 9 और 11 फरवरी को (6 फेरे) रद्द।
  • गाड़ी संख्या 07255 चर्लपल्ली–पटना एक्सप्रेस
    28 जनवरी तथा 4 और 11 फरवरी को (3 फेरे) रद्द।
  • गाड़ी संख्या 07256 चर्लपल्ली–पटना एक्सप्रेस
    30 जनवरी तथा 6 और 13 फरवरी को (3 फेरे) रद्द।

रूट बदलकर और देरी से चलेंगी ये ट्रेनें

  • गाड़ी संख्या 12251 यशवंतपुर–कोरबा एक्सप्रेस
    27 जनवरी तथा 3, 10 और 13 फरवरी को परिवर्तित मार्ग से चलेगी। यह ट्रेन काचीगुडा, निजामाबाद जंक्शन, मुदखेड़ जंक्शन, पिंपलखुटी, नागपुर, दुर्ग और बिलासपुर होते हुए गंतव्य तक पहुंचेगी।
  • गाड़ी संख्या 17008 दरभंगा–सिकंदराबाद एक्सप्रेस
    11 फरवरी को अपने प्रारंभिक स्टेशन से 1 घंटा 15 मिनट की देरी से रवाना होगी।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पूर्व ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त करें, ताकि असुविधा से बचा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *