ट्रैफिक अलर्ट : 6 फरवरी को वीवीआईपी मूवमेंट, शहर में भारी वाहनों की एंट्री बंद; निकलने से पहले देख लें नया रूट प्लान

दुर्ग। दुर्ग जिले में दिनांक 06.02.2026 को छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण का सम्मेलन आयोजित किया जाना है। सम्मेलन के दौरान जिले में वीवीआईपी एवं वीआईपी मूवमेंट प्रस्तावित है। आम नागरिकों की सुविधा, सुरक्षा एवं सुचारू यातायात व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा विशेष यातायात डायवर्शन प्लान लागू किया गया है।

06 फरवरी को भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित महत्वपूर्ण सूचना के अनुसार, दिनांक 06 फरवरी 2026 को सम्मेलन अवधि के दौरान दुर्ग शहर में भारी वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। यातायात सुचारू रखने हेतु नागरिकों से सहयोग की अपील की गई है।

छोटे वाहनों हेतु रूट व्यवस्था:

ग्रीन चौक दुर्ग से राजनांदगांव जाने वाले वाहन: अग्रसेन चौक, इंदिरा मार्केट, पटेल चौक, गंजपारा, पुलगांव चौक, राजेन्द्र पार्क–चर्च गेट, चौपाटी टर्निंग, उतई तिराहा, जेल रोड, महाराजा चौक होकर आवागमन करेंगे।

सेक्टर क्षेत्र से दुर्ग शहर में प्रवेश करने वाले वाहन: ठगड़ा बंध पुल से होकर जेल तिराहा, समृद्धि मार्केट, साईं द्वार, राजेन्द्र पार्क मार्ग का उपयोग करेंगे।

Y शेप ब्रिज दुर्ग से पुलगांव की ओर जाने वाले वाहन: मालवीय नगर, राजेन्द्र प्रसाद चौक, चर्च चौपाटी टर्न, साईं द्वार, कासिरिडीह, जेल तिराहा, महाराजा चौक, पद्मनाभपुर मार्ग से होकर जाएंगे।

बसों हेतु रूट एवं पार्किंग व्यवस्था:

रायपुर, बेमेतरा, कवर्धा, गंडई, सलहेवारा, रेंगाखार जाने वाली बसें: धमधा ओवरब्रिज के पहले गंज मंडी स्थित FCI गोदाम में पार्क होंगी तथा क्रमवार सवारी लेकर रवाना होंगी।

राजनांदगांव, खैरागढ़, बालोद, डोंगरगढ़, दल्लीराजहरा, धमतरी, अर्जुंदा जाने वाली बसें: पुलिस लाइन दुर्ग–गंजपारा में पार्किंग कर जीवन प्लाज़ा के सामने से सवारी लेंगी।

दुर्ग से पाटन, रानीतरई, धमतरी जाने वाली बसें: महिला समृद्धि बाज़ार, सिविल लाइन दुर्ग के सामने पार्किंग कर वहीं से प्रस्थान करेंगी।

पुलिस की अपील एडिशनल एसपी सुश्री रिचा मिश्रा ने आम नागरिकों से अपील की है कि निर्धारित डायवर्शन मार्गों, बस पार्किंग एवं स्टैंडिंग व्यवस्था का पालन करें, यातायात पुलिसकर्मियों के निर्देशों का सहयोग करें तथा अनावश्यक रूप से प्रतिबंधित मार्गों का उपयोग न करें। आपके सहयोग से यातायात व्यवस्था सुरक्षित एवं सुचारू बनी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *