विधानसभा घेराव के चलते केनाल रोड पर यातायात प्रभावित, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

रायपुर। राजधानी रायपुर के केनाल रोड से गुजरने वाले लोगों को मंगलवार को ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ सकता है। कांग्रेस द्वारा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन और विधानसभा घेराव की घोषणा के कारण इस मार्ग पर कई स्थानों पर यातायात प्रभावित रहने की संभावना है। इसे देखते हुए पुलिस प्रशासन ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी करते हुए लोगों से वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की है।जानकारी के अनुसार कांग्रेस के प्रदर्शन में बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता शामिल हो सकते हैं। इसी कारण सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक केनाल रोड पर यातायात बाधित रहने की संभावना है। पुलिस ने इस दौरान इस मार्ग से आवागमन करने वाले लोगों को असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक रूट अपनाने की सलाह दी है।पुलिस द्वारा जारी एडवाइजरी के अनुसार पंडरी की ओर से आने वाले वाहन चालक शांति नगर से मधु पिल्ले चौक होते हुए आईजी कार्यालय गली से शंकर नगर की ओर जा सकते हैं।वहीं आनंद नगर चौक से केनाल रोड के रास्ते पंडरी की ओर जाने वाले वाहन चालक आनंद नगर चौक से भगत सिंह चौक, अंबेडकर चौक और ऑक्सीजोन मार्ग का उपयोग कर आवागमन कर सकेंगे।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *