रायगढ़। शहर के ढिमरापुर क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे बालू से भरी ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में 7 मजदूर वाहन के नीचे दब गए, जिनमें से दो गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को तत्काल इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह हादसा सामने से आ रहे बाइक चालक को बचाने के चक्कर में हुआ। ट्रैक्टर चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिससे वाहन पलट गया और उसमें सवार मजदूर नीचे दब गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी को बाहर निकाला गया।
घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल घायल मजदूरों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।