Bhopal : कमलनाथ का राजनीतिक इतिहास दागदार

Bhopal :

Bhopal :  84 दंगों के लिए जनता माफ नहीं करेगी : डंग

Bhopal : भोपाल ! केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थक मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री हरदीप सिंह डंग ने आज पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर आरोप लगाते हुए कहा कि कमलनाथ अपनी चार दशक की राजनीति में उन पर एक भी आरोप नहीं होने का दावा करते हैं, जबकि उनका राजनीतिक इतिहास दागदार है और 1984 के दंगों के लिए जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी।

Bhopal : डंग यहां भाजपा के प्रदेश कार्यालय में संवाददाताओं से चर्चा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आज का दिन सिख समुदाय के लिए बहुत ही पवित्र दिन है। सिखों के पांचवें गुरू अर्जन देव ने 1604 में आज ही के दिन दरबार साहिब में पहली बार गुरू ग्रंथ साहित का प्रकाश किया था। इन सबके बीच उनको भी नहीं भुलाया जा सकता, जिन्होंने प्रदेश का बुरा हाल कर रखा था। तुष्टीकरण की राजनीति में डूबे लोगों की सच्चाई भी आज जरूर दोहराई जानी चाहिए। सनातन पर वार करने वाले लोगों ने सिख समुदाय के साथ ही इसकी प्रकार का दुर्व्यवहार, अत्याचार किया था।

प्रदेश की 15 महीने की कमलनाथ सरकार के दौरान कांग्रेस में रहे श्री डंग ने कहा कि श्री कमलनाथ जब मुख्यमंत्री बने तब उनका जमकर विरोध हुआ। यह विरोध 1984 के दंगों के लिए था। उन्होंने आरोप लगाया कि श्री कमलनाथ के हाथ 84 के दंगों से सने हैं।

मंत्री डंग ने कहा कि कांग्रेस की सरकार में हुए भेदभाव को भाजपा सरकार ने समाप्त किया है। आज प्रदेश की जनता श्री कमलनाथ और कांग्रेस की सच्चाई से चिर परिचित है।

Asia cup final : वाशिंगटन को बुलाया गया एशिया कप फाइनल के लिये
श्री डंग पहले कांग्रेस में थे, लेकिन वे वर्ष 2019 में श्री सिंधिया के साथ कांग्रेस छोड़ कर भाजपा में शामिल हो गए थे, जिसके बाद उन्हें भाजपा सरकार में भी मंत्री बनाया गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU