TOP 10 News Today 8 March 2023 : देश में होली की धूम, बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक रंगों से सराबोर, चीन को पछाड़ दुनिया का बड़ा दवा आपूर्तिकर्ता बन रहा भारत, माणिक साहा आज लेंगे सीएम पद की शपथ…समेत देश दुनिया की तमाम बड़ी खबरे

TOP 10 News Today 8 March 2023 : देश में होली की धूम, बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक रंगों से सराबोर, चीन को पछाड़ दुनिया का बड़ा दवा आपूर्तिकर्ता बन रहा भारत, माणिक साहा आज लेंगे सीएम पद की शपथ...समेत देश दुनिया की तमाम बड़ी खबरे

TOP 10 News Today 8 March 2023 : देश में होली की धूम, बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक रंगों से सराबोर, चीन को पछाड़ दुनिया का बड़ा दवा आपूर्तिकर्ता बन रहा भारत, माणिक साहा आज लेंगे सीएम पद की शपथ…समेत देश दुनिया की तमाम बड़ी खबरे

 

देश में होली की धूम, बच्चों से लेकर वृद्धजन भी रंगों से सराबोर
पूरे देश में रंगों का त्योहार होली धूमधाम से मनाया जा रहा है। देश के हर कोने में बच्चों से लेकर वृद्धजन तक सभी रंगों के त्योहार को पूरे हर्षोल्लास के साथ मना रहे हैं। इस बार तिथि को लेकर असमंजस की वजह से कइ जगह सोमवार तो कई जगह मंगलवार को होलिका दहन किया गया। इस वजह से होली के दौरान रंग भी मंगलवार और बुधवार दोनों दिन खेला जा रहा है।

माणिक साहा आज लेंगे सीएम पद की शपथ : त्रिपुरा
हाल ही में हुए त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत के बाद माणिक साहा को त्रिपुरा के मुख्यमंत्री के रूप में दूसरा कार्यकाल मिल गया है। भाजपा विधायक दल की सोमवार को हुई बैठक में उनके नाम पर सहमति बनी थी। साहा आज दूसरी बार पूर्वोत्तर राज्य त्रिपुरा के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद रहेंगे।

International Women Day Today 2023 : महिला दिवस पर जरूर देखें ये बॉलीवुड फिल्में, कहानी कर देगी हैरान

इसरो ने सफलतापूर्वक गिराया MT-1 उपग्रह
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने धरती की निचली कक्षा में स्थापित 12 साल पुराने अपने उपग्रह मेघा ट्रॉपिक्स-1 (MT-1 Satellite) को मंगलवार रात नियंत्रित तरीके से सफलतापूर्वक प्रशांत महासगर में गिरा दिया। इस उपग्रह को 12 अक्तूबर, 2011 को इसरो ने फ्रांस की अंतरिक्ष एजेंसी सीएनईएस के साथ मिलकर प्रक्षेपित किया था।

अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस ने की इस्तीफे की घोषणा
अमेरिका के विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस ने अपने पद से इस्तीफा देने की घोषणा की है। हालांकि, वह इस महीने तक अपने पद पर बने रहेंगे। नेड प्राइस पिछले दो साल से अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने एक बयान में कहा कि नेड प्राइस अमेरिका और दुनिया भर के लोगों के लिए अमेरिकी विदेश नीति का चेहरा और आवाज रहे हैं।

Holi Special Horoscope Today 8 March : सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज होली का दिन…जानिए

महिला दिवस : तकनीक और महिला शक्ति का संगम
‘डिजिट-ऑल’ : लैंगिक समानता के लिए इनोवेशन और तकनीक… इस अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर यही विमर्श का विषय है। भारत तकनीक, सूचना प्रौद्योगिकी और इनोवेशन के लिहाज से प्रमुख देशों में शुमार है। इस मौके पर, अमर उजाला ने महिला लीडरशिप से जाने सपने साकार करने के मंत्र।

 आज मैं पूरा समय करूंगा ध्यान, केजरीवाल का आह्वान
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्लीवालों से होली के दिन ध्यान करने का आह्वान किया। उनका कहना है कि वह भी होली पर पूरे दिन ध्यान करेंगे, प्रार्थना करेंगे। केजरीवाल का कहना है कि वह देश के हालात को देखकर चिंतित हैं। उनका कहना है कि जिस देश के प्रधानमंत्री गरीबों के बच्चों को अच्छी शिक्षा और लोगों को अच्छे अस्पताल व मुफ्त इलाज करवाने वालों को जेल में डालते हैं और करोड़ों का घोटाला करने वाले को गले लगाते हैं उस देश के हालात ठीक नहीं है।

साइबर हमलों और आपदा से निपटेगी नई बिजली व्यवस्था
देश में जल्द ही आधुनिक एवं स्मार्ट विद्युत वितरण प्रणाली लागू होगी, जो साइबर हमलों और प्राकृतिक आपदा से निपटने में अहम साबित होगी। केंद्र ने विशेषज्ञ समिति की वह रिपोर्ट स्वीकार कर ली है, जो आधुनिक एवं स्मार्ट ऊर्जा पारेषण प्रणाली का मार्ग प्रशस्त करेगी।

मिस्र की राजधानी काहिरी में ट्रेन हादसा,2 की मौत, 16 घायल
मिस्र की राजधानी काहिरा के उत्तरी भाग में एक यात्री ट्रेन पटरी से उतर गई। इस रेल हादसे में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई और 16 अन्य के घायल होने की सूचना है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मिस्र के अधिकारियों ने ट्रेन हादसे की जानकारी दी है। फिलहाल घटनास्थल पर राहत-बचाव कार्य जारी है।

चीन को पछाड़ दुनिया का बड़ा दवा आपूर्तिकर्ता बन रहा भारत
चीन में कोविड संक्रमण के बाद लगे लॉकडाउन की वजह से दुनियाभर में कई अहम फार्मास्युटिकल उत्पादों की आपूर्ति बुरी तरह बाधित हो गई थी। यह स्थिति इतनी बदतर थी कि कई देशों को अपनी आपूर्ति शृंखला और स्रोतों में बड़े बदलाव करने पड़े। हिनरिक फाउंडेशन के एक अध्ययन के मुताबिक, भारत-अमेरिका की दोस्ती और चीन के स्वाभाविक प्रतिस्पर्धी के तौर पर भारत दुनिया को दवाओं की आपूर्ति शृंखला के लिहाज से बेहतर विकल्प दे सकता है। कई अमेरिकी कंपनियां चीन छोड़कर भारत आ रही हैं। यहां उन्हें बेहतर माहौल दिखाई दे रहा है।

अब तक 5000 स्कूली बच्चों को दिया गया जहर
ईरान में करीब 230 स्कूलों में करीब पांच हजार छात्राओं को जहर देने शिकायत पर सुप्रीम लीडर अयातोल्लाह अली खामनेई का बयान सामने आया है। सुप्रीम लीडर खामनेई ने कहा है कि देश के बालिका विद्यालयों में यदि छात्राओं को इरादतन जहर दिया गया हो तो अक्षम्य अपराध के लिए दोषियों को मौत की सजा मिलनी चाहिए। खामनेई ने पहली सार्वजनिक रूप से बार इस बारे में प्रतिक्रिया दी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU