TOP 10 News Today 5 Jun 2023 : ओडिशा में हादसे के 51 घंटे बाद…ट्रेनों की आवाजाही फिर शुरू, विश्व पर्यावरण दिवस मनाने की शुरुआत कैसे हुई, ट्रेन हादसे को कुछ और ही रंग दे रहे सोशल मीडिया यूजर्स…समेत देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरे

TOP 10 News Today 5 Jun 2023 : ओडिशा में हादसे के 51 घंटे बाद...ट्रेनों की आवाजाही शुरू, विश्व पर्यावरण दिवस मनाने की शुरुआत कैसे हुई, ट्रेन हादसे को कुछ और ही रंग दे रहे सोशल मीडिया यूजर्स...समेत देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरे

TOP 10 News Today 5 Jun 2023 : ओडिशा में हादसे के 51 घंटे बाद…ट्रेनों की आवाजाही शुरू, विश्व पर्यावरण दिवस मनाने की शुरुआत कैसे हुई, ट्रेन हादसे को कुछ और ही रंग दे रहे सोशल मीडिया यूजर्स…समेत देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरे

ट्रेनों की आवाजाही शुरू
TOP 10 News Today 5 Jun 2023 : रेलवे ने रविवार को ड्राइवर की गलती और सिस्टम में खराबी से एक तरह से इनकार किया और संकेत दिया कि ओडिशा में ट्रेन दुर्घटना के पीछे इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग सिस्टम में संभावित तोड़फोड़ और छेड़छाड़ हो सकती है। इस दुर्घटना में कम से कम 288 लोगों की मौत हो गई।

https://jandhara24.com/news/161770/who-created-soot-on-the-statue-of-the-former-prime-minister-there-was-a-stir-in-the-administration-in-poti-kalikh-area/

गृह मंत्री अमित शाह से मिले बजरंग-साक्षी और विनेश
TOP 10 News Today 5 Jun 2023 : भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे पहलवानों ने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, यह मुलाकात अमित शाह के आवास पर करीब करीब डेढ़ घंटे तक चली।

 विश्व पर्यावरण दिवस मनाने की शुरुआत कैसे हुई ?
जनजीवन की सुरक्षा के लिए पर्यावरण को सुरक्षित और संरक्षित रखने की जरूरत है। आधुनिकता की ओर बढ़ रहे विश्व में विकास की राह में कई ऐसी चीजों का उपयोग शुरू कर दिया है, जो धरती और पर्यावरण के लिए घातक है। इंसान और पर्यावरण के बीच गहरा संबंध है। प्रकृति के बिना जीवन संभव नहीं है।

Godhan Nyay Yojana : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को जारी करेंगे 20.18 करोड़ रूपए

राहुल ने प्रधानमंत्री मोदी पर साधा निशाना
ओडिशा के बालासोर के बहनागा बाजार में हुए रेल हादसे में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 288 तक पहुंच गई है। 1175 घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया, इनमें से 793 को छुट्टी दे दी गई और 382 का इलाज चल रहा है। दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। भीषण रेल हादसे को लेकर कांग्रेस ने भाजपा को घेरा है।

उत्तराखंड के नक्शे से गायब हो गए 7वीं- 8वीं शताब्दी के 2 मंदिर
उत्तराखंड के दो प्राचीन मंदिर नक्शे से गायब हो गए हैं। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के अध्ययन में ये बात सामने आई है। एएसआई देहरादून सर्किल की टीम ने इनका निरीक्षण किया है, जिसकी रिपोर्ट जल्द ही एएसआई मुख्यालय दिल्ली को भेजी जाएगी।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सूरीनाम पहुंचीं
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन दिवसीय यात्रा पर रविवार को सूरीनाम पहुंचीं। सूरीनाम के प्रोटोकॉल प्रमुख और सूरीनाम में भारत के राजदूत ने उनका स्वागत किया। उनकी यात्रा का मकसद दक्षिण अमेरिकी देश के साथ भारत के द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत बनाना है।

सऊदी अरब तेल उत्पादन में करेगा कमी, प्रतिदिन दस लाख बैरल की होगी कटौती
ओपेक प्लस से जुड़े देशों की घंटों की तनावपूर्ण सौदेबाजी के बाद सऊदी अरब ने रविवार को घोषणा की कि वह तेल की गिरती कीमतों पर काबू के लिए इसके उत्पादन में प्रतिदिन दस लाख बैरल की कटौती करेगा। इससे पहले, ओपेक प्लस के सदस्य देशों द्वारा उत्पादन में दो बार कटौती की गई थी।

ट्रेन हादसे के मद्देनजर शोक संदेशों से पता चला कि भारत से दुनिया कितनी जुड़ी..जयशंकर बोले-
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने रविवार को कहा कि ओडिशा में हुए भीषण ट्रेन हादसे के मद्देनजर उन्हें मिले शोक संदेश और समर्थन से पता चलता है कि दुनिया भारत से कितनी जुड़ी हुई है। विदेश मंत्री जयशंकर ने रविवार को नामीबिया में भारतीय प्रवासी को संबोधित करते हुए कहा कि दुनिया भर के कई नेताओं और यहां (नामीबिया) के विदेश मंत्री ने भी एकजुटता व्यक्त की है और सहानुभूति व्यक्त की है।

ट्रेन हादसे को कुछ और ही रंग दे रहे सोशल मीडिया यूजर्स
ओडिशा ट्रेन हादसे को सांप्रदायिक रंग देने के खिलाफ ओडिशा पुलिस ने चेतावनी जारी की है। पुलिस ने कहा कि उन लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी जो बालासोर दुर्घटना को ‘सांप्रदायिक रंग’ देने की कोशिश कर रहे हैं।

अमृतसर में 3000 जवान तैनात
छह जून को ऑपरेशन ब्लू स्टार की 39वीं बरसी से पहले पुलिस ने अमृतसर समेत पूरे पंजाब की सुरक्षा बढ़ा दी है। पुलिस के अलावा अर्धसैनिक बल की टुकड़ियां भी मोर्चा संभाल रही हैं। विशेष पुलिस महानिदेशक अर्पित शुक्ला ने रविवार को अमृतसर पहुंचकर अधिकारियों से आपात मीटिंग कर रणनीति तैयार की।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU