TOP 10 News Today 13 April 2023 : PM 71 हजार युवाओं को आज सौंपेंगे नियुक्ति पत्र, सावरकर के पोते ने राहुल गांधी पर किया मानहानि का केस, भारत में सोशल मीडिया कानून सख्त ट्विटर को भी मानने पड़ेंगे…समेत देश-दुनिया की तमाम बड़ी खबरे
pm मोदी आज 71 हजार युवाओं को सौंपेंगे नियुक्ति पत्र
TOP 10 News Today 13 April 2023 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए रोजगार मेले में सरकारी सेवाओं के लिए नवनियुक्त 71 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। इनमें अकेले रेलवे विभाग के 50 हजार नवनियुक्त कर्मी शामिल हैं। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नवनियुक्त कर्मियों को संबोधित भी करेंगे।

https://jandhara24.com/news/152683/deepika-padukone-trolled-again/
दुनिया भर में बढ़ते कर्ज संकट को दूर करने की जरूरत…सीतारमण
TOP 10 News Today 13 April 2023 : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को कहा कि दुनिया भर में बढ़ते कर्ज संकट को दूर करने के लिए जी-20 सहित वर्तमान वैश्विक प्रयासों को बढ़ाने की आवश्यकता है, साथ ही उन्होंने इस मुद्दे पर ऋण पारदर्शिता और सूचना-साझाकरण पर जोर दिया।
उमेश पाल हत्याकांड में आरोपी अतीक की पेशी आज
माफिया अतीक अहमद को एक बार फिर प्रयागराज लाया जा रहा है। मंगलवार दोपहर जिला पुलिस की एक टीम उसे लेकर गुजरात की साबरमती जेल से रवाना हो गई। उसके बुधवार को शाम करीब छह बजे वह नैनी जेल पहुंचा। उसे कोर्ट में पेश कर कस्टडी रिमांड की अर्जी दी जाएगी। जिसके बाद उससे उमेश पाल हत्याकांड के राज उगलवाए जाएंगे।
Bharose Ka Sammelan : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज जगदलपुर के ‘भरोसे का सम्मेलन‘ में होंगे शामिल
गहलोत-पायलट टकराव पर कांग्रेस की बैठक आज
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कांग्रेस नेता सचिन पायलट के बीच चल रही खींचातानी को सुलझाने के लिए कांग्रेस पार्टी ने गुरुवार को बैठक बुलाई है। पार्टी सूत्रों ने इसकी पुष्टि की। पार्टी के एक सूत्र ने कहा कि सचिन पायलट को भी इस बैठक में अपना पक्ष रखने के लिए बुलाया जा सकता है।
सावरकर के पोते ने राहुल गांधी पर किया मानहानि का केस
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कांग्रेस नेता सचिन पायलट के बीच चल रही खींचातानी को सुलझाने के लिए कांग्रेस पार्टी ने गुरुवार को बैठक बुलाई है। पार्टी सूत्रों ने इसकी पुष्टि की। पार्टी के एक सूत्र ने कहा कि सचिन पायलट को भी इस बैठक में अपना पक्ष रखने के लिए बुलाया जा सकता है।
भारत में सोशल मीडिया कानून सख्त ट्विटर को भी मानने पड़ेंगे
सोशल मीडिया दिग्गज ट्विटर के मालिक एलन मस्क का कहना है कि वे नहीं जानते कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना वाली बीबीसी की वृत्तचित्र को भारत में ट्विटर से क्यों हटाया गया।
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट को मिलेंगे 7 नए जज
भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली सुप्रीम कोर्ट की कॉलेजियम ने मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में न्यायाधीश के रूप में नियुक्ति के लिए सात जिला जजों के नाम की सिफारिश की है। इन जजों में रूपेश चंद्र वार्ष्णेय, अनुराधा शुक्ला, संजीव सुधाकर कलगांवकर, प्रेम नारायण सिंह, अचल कुमार पालीवाल, हृदयेश और अरविंद कुमार सिंह शामिल हैं।
bjp ने जारी की 23 उम्मीदवारों की दूसरी सूची
कर्नाटक चुनाव 2023 के लिए भाजपा ने पार्टी के 23 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। हाल ही में भाजपा में शामिल हुए कांग्रेसी नेता नागराज छब्बी को कलघाटगी से टिकट दिया गया है। भाजपा ने अनुसूचित जाति उम्मीदवार अश्विनी सम्पंगी को कोलार गोल्ड फील्ड (केजीएफ) से मैदान में उतारा है।
भारत विकासशील देशों की आवाज, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने गाला डिनर में लिया भाग
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को रोम में भारतीय और इतालवी व्यापार जगत के नेताओं के साथ गाला डिनर में भाग लिया। यहां उन्होंने भारत को “विकासशील देशों की आवाज” कहा और कहा कि आज देश वैश्विक दक्षिण का प्रतिनिधित्व करता है।
भारत का स्मार्टफोन निर्यात पहुंचा 11 अरब डॉलर से अधिक
केंद्र सरकार स्मार्टफोन निर्यात को लेकर अक्सर अपनी पीठ थमथपाती है। वहीं भारत ने स्मार्टफोन निर्यात में काफी ऊंचाई को छू लिया है। इसको लेकर केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को जानकारी दी कि भारत से स्मार्टफोन का निर्यात दोगुना होकर 11 अरब डॉलर से अधिक हो गया है। साथ ही उन्होंने कहा कि देश मोबाइल डिवाइस सेगमेंट में ग्लोबल लीडर बनने की राह पर है।