TOP 10 News Today 10 March 2023 : सिसोदिया की जमानत याचिका पर सुनवाई आज, पीएम मोदी आज महिलाओं पर वेबिनार को करेंगे संबोधित…समेत 10 बड़ी खबरे

TOP 10 News Today 10 March 2023 : सिसोदिया की जमानत याचिका पर सुनवाई आज, पीएम मोदी आज महिलाओं पर वेबिनार को करेंगे संबोधित

 

केंद्र सरकार के खिलाफ दिल्ली में आज विपक्षी दलों का धरना-प्रदर्शन
महिला आरक्षण विधेयक के बहाने भारत राष्ट्र समिति (BRS) आज राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में 18 विपक्षी दलों को लामबंद करेगी। तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव की बेटी के. कविता ने गुरुवार को कहा कि वह महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में एक दिवसीय भूख हड़ताल करेंगी। इसमें 18 दल प्रतिभाग करेंगे।

Hamburg Church Shooting : चर्च में अंधाधुंध फायरिंग से मचा हाहाकार….7 लोगों की मौत, अनगिनत घायल

मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर सुनवाई आज 
तिहाड़ में बंद दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की जमानत पर आज सुनावाई होगी। इससे पहले गुरुवार को ईडी ने सिसोदिया को गिरफ्तार कर लिया था। ईडी से पहले सीबीआई ने उन्हें कथित शराब घोटाले के तहत गिरफ्तार किया था। ईडी ने सिसोदिया की जमानत याचिका पर सुनवाई से एक दिन पहले यह कार्रवाई की है।

Hamburg Church Shooting : चर्च में अंधाधुंध फायरिंग से मचा हाहाकार….7 लोगों की मौत, अनगिनत घायल

जर्मनी के हैम्बर्ग शहर में गिरजाघर में गोलीबारी, 7 लोगों की मौत
जर्मनी के हैम्बर्ग शहर में शूटिंग घटना हुई है। इस हमले में सात लोग मारे गए और कई अन्य घायल हुए हैं। हैम्बर्ग पुलिस ने एक ट्वीट में कहा कि अलस्टरडॉर्फ इलाके में यह घटना हुई। मौके पर बड़े पैमाने पर बचाव अभियान चलाया जा रहा है। हैम्बर्ग पुलिस ने ट्वीट किया कि हम वर्तमान में हमले के कारणों की जांच कर रहे हैं।

Natural Disasters Indonesia : भयानक भूस्खलन में अब तक 32 लोगों की मौत हो चुकी है, कई लोग अब भी लापता

पीएम मोदी आज महिलाओं पर वेबिनार को करेंगे संबोधित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण पर महिला और बाल विकास मंत्रालय के बजट के बाद वेबिनार को संबोधित करेंगे। इसका विषय- आने वाले कल में महिलाओं का आर्थिक सशक्तीकरण है। इसका लक्ष्य महिलाओं के स्वामित्व वाले और उनके नेतृत्व वाले व्यवसायों और उद्यमियों के सतत विकास के लिए मंथन और बजट प्रावधानों के अनुरूप एक मार्ग तैयार करना है।

नाइजीरिया के लागोस में ट्रेन से टकराई यात्री बस, 6 की मौत
नाइजीरिया के लागोस (Lagos) में गुरुवार को एक ट्रेन के यात्री बस से टकरा जाने से भीषण हादसा हो गया। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई है, जबकि दर्जनों लोग घायल बताए जा रहे हैं। लागोस स्टेट इमरजेंसी मैनेजमेंट एजेंसी (LASEMA) ने यह जानकारी दी है।

दिल्ली पहुंचे ऑस्ट्रेलियाई पीएम अल्बानीज, व्यापक रणनीतिक साझेदारी पर आज होगी चर्चा
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज भारत की चार दिवसीय यात्रा पर हैं। अल्बानीज के साथ दो मंत्री और एक उच्च-स्तरीय व्यापार प्रतिनिधिमंडल भी भारत आया है। एंथनी अल्बानीज आठ से 11 मार्च तक भारत की यात्रा पर हैं। वे बुधवार को ऑस्ट्रेलिया से अहमदाबाद पहुंचे थे। वहीं, गुरुवार को मुंबई में भारत के पहले स्वदेशी विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत पर सवार हुए। इसके बाद गुरुवार शाम दिल्ली पहुंचे।

भाकियू की महापंचायत आज, टिकैत बोले- एयरपोर्ट और फ्लाइट में भी किया गया पीछा
भारतीय किसान यूनियन की महापंचायत शुक्रवार को चौधरी चरण सिंह पार्क में होगी। महापंचायत की तैयारियों का जायजा लेने के लिए रात साढ़े नौ बजे भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत कमिश्नरी पहुंचे। इससे पहले दिन में भाकियू युवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव टिकैत ने मौके पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि किसानों की आवाज शासन तक पहुंचाने के लिए महापंचायत में हजारों की संख्या में किसान पहुंचेंगे।

6 साल में मुख्तार पर गरम तो अतीक पर नरम रही पुलिस
मुख्तार अंसारी और अतीक अहमद जैसे प्रदेश के दो बड़े माफिया के खिलाफ कार्रवाई करने का ढिंढोरा पीटने वाली पुलिस अंदरखाने मुख्तार के खिलाफ गरम तो अतीक पर नरम बनी रही। मुख्तार के अलावा उसके परिजनों, गैंग के सदस्यों पर ताबड़तोड़ मुकदमे लादने, एनकाउंटर में ढेर करने और काली कमाई से जुटाए गए आर्थिक साम्राज्य को ध्वस्त करने का दौर जारी रहा। वहीं दूसरी ओर अतीक के खिलाफ अफसर नरमी दिखाते रहे।

कश्मीरी आतंकियों की संपत्ति बेचकर पैसे जमा करने के प्लान पर पानी फेरा
जम्मू-कश्मीर में कुछ दिनों से केंद्र सरकार द्वारा एक बड़ा एक्शन देखा जा रहा है जिसके चलते 90 के दशक से सक्रिय ऐसे आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है जो देश छोड़ कर पकिस्तान, पकिस्तान अधिकृत कश्मीर या किसी अन्य देश में रहकर भारत में आतंकवाद को बढ़ावा दे रहे हैं।

विदेश मंत्री बिलावल की भारत यात्रा को लेकर अभी कोई फैसला नहीं..पाक अधिकारी ने कहा
पाकिस्तान ने गुरुवार को कहा कि शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की एक उच्च स्तरीय बैठक में भाग लेने के लिए उसके विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी की भारत यात्रा पर अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया गया है। बिलावल और चीन के विदेश मंत्री किन गैंग शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के सदस्य देशों के विदेश मंत्रियों में शामिल हैं, जिन्हें भारत ने मई में होने वाली बैठक के लिए आमंत्रित किया गया है। भारत आठ देशों के एससीओ का वर्तमान अध्यक्ष है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU