Hamburg Church Shooting : चर्च में अंधाधुंध फायरिंग से मचा हाहाकार….7 लोगों की मौत, अनगिनत घायल
Hamburg Church Shooting : बर्लिन। जर्मनी के हैम्बर्ग शहर में फायरिंग का मामला सामने आया है। यहां एक चर्च में हुई गोलीबारी में 7 लोगों के मारे जाने की खबर है, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस के मुताबिक अभी तक हमले का मकसद स्पष्ट नहीं हो सका है। इसके साथ ही पुलिस ने आशंका जताई है कि मरने वालों में हमलावर भी शामिल हैं।सुरक्षा बलों को किया गया तैनात
https://jandhara24.com/news/145785/blackmailing-from-female-judge/
Hamburg Church Shooting : समाचार एजेंसी के हवाले से बताया कि इस गोलीबारी में सात लोग मारे गए हैं, जबकि आठ अन्य घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि यह गोलीबारी यहोवा के साक्षी चर्च में हुई है। पुलिस ने कहा कि घटना स्थल पर बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है।
Rashifal 10 March 2023 : सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन…जानिए
गोलीबारी के बाद पुलिस चला रही है अभियान
अग्निशमन सेवा का हवाला देते हुए फोकस मीडिया ने कहा कि इस घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी भाग रहे हैं। हैम्बर्ग पुलिस ने ट्वीट कर मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि अल्स्टरडॉर्फ जिले में एक बड़ा पुलिस अभियान चलाया जा रहा है, जहां गोलीबारी हुई है।
हालांकि पुलिस ने इस घटना में और अधिक जानकारी नहीं दी है। फोकस ने आगे कहा कि घटना स्थल पर आपातकालीन सेवाएं और डॉक्टर पहुंच गए हैं।