Tiranga Yaatra : तिरंगा यात्रा में शामिल हुए 5 हजार छात्र-छात्राएं
Tiranga Yaatra :शिवपुरी : आने वाले 15 अगस्त पर आज़ादी के 75 वर्ष पुरे हो रहे है जिसके कारण इस साल आज़ादी का अमृत महोत्सव के रूप मे मनाया जा रहा है आपको बता दे की अमृत महोत्सव के निमित केंद्र सरकार द्वारा विशेष तरह का अभियान भी चलाया जा रहा है
Also read :Congress Committee Gharghoda : भारत जोड़ो पदयात्रा के दूसरे दिन कांग्रेस नेताओं ने निकाली पदयात्रा
जिसका नाम हर घर तिरंगा अभियान नाम दिया गया है आपको बता दे की इस अभियान में शासन प्रशासन और सभी राज्यों की सरकार बाद चढ़ कर भाग ले रही है इसके अलावा लोगों का भी भरपूर साथ सहयोग मिल रहा है

वही जिले के पोलोग्राउंड पर private school एसोसिएशन के कार्यक्रम में करीब 5 हजार छात्र-छात्राओं ने तिरंगा यात्रा के माध्यम से राष्ट्र को नमन किया।
आपको बता दे की आजादी की 75वीं वर्षगाँठ पुरे देश में मनाई जा रही है जिसके कारण से आजादी का अमृत महोत्सव पर प्रदेश के सभी जिलों में राष्ट्रीय ध्वज का परचम रहराया जा रहा है
इसी के वजह से शिवपुरी जिले के पोलोग्राउंड पर प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के कार्यक्रम में करीब 5 हजार छात्र-छात्राओं ने tiranga यात्रा के माध्यम से राष्ट्र को नमन किया।
छात्र-छात्राओं द्वारा हाथ में तिरंगा लेकर बनाई गई मानव श्रृंखला का अद्भुत दृश्य देख सभी राष्ट्रभक्तिमय नजर आये। जिला प्रशासन के अधिकारी और संस्था संचालकों की उपस्थिति में स्कूली छात्र-छात्राओं ने सामूहिक रूप से पूरे उत्साह और ऊर्जा के साथ गगनभेदी नारे लगाकर राष्ट्रभक्ति को गुंजायमान किया।

कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने बच्चों को हर घर तिरंगा अभियान के बारे मे बताते हुये हुए 13 से 15 अगस्त तक हर घर में तिरंगा झंडा लगाने की visesh अपील की। उन्होंने बताया कि तिरंगा हमारे देश की आन बान और शान है।
हम सबको इसका सम्मान करते हुए अपने घर पर तिरंगा लगाना है। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल सहित अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएँ मौजूद रही।