उरकुरा स्टेशन पर टिकट चेकिंग अभियान, 185 यात्री पकड़े गए

रायपुर। रायपुर रेल मंडल के वाणिज्य विभाग ने उरकुरा रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान यात्रियों को टिकट लेकर यात्रा करने और सही कोच में बैठने के लिए जागरूक किया गया तथा नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई की गई।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अवधेश कुमार त्रिवेदी के निर्देशन में 20 फरवरी को एंबुश टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान कुल 185 मामले दर्ज किए गए। इनमें 177 यात्री बिना टिकट यात्रा करते पाए गए, एक यात्री अनियमित टिकट पर, एक यात्री अधिक लगेज के साथ और पांच यात्री जुर्माना नहीं चुकाने के कारण पकड़े गए।

अभियान में सहायक वाणिज्य प्रबंधक अविनाश कुमार आनंद, मुख्य वाणिज्य निरीक्षक, वाणिज्य निरीक्षक और टिकट चेकिंग स्टाफ सहित कुल 20 कर्मचारियों ने लोकल ट्रेनों में जांच की।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *