सिंगरौली। मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले से बड़ी खबर सामने आई है। जहां छुई मिट्टी खदान धंसने से तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल बताए जा रहे है। घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज जारी है।

बताया जा रहा है कि यह खदान अवैध रूप से संचालित की जा रही थी। यह पूरा मामला जियावन थाना क्षेत्र के ग्राम हर्राहा परसोहर का है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही जियावन थाना पुलिस मौके पर पहुंची हुई है।