वेतन वृद्धि और नियमितीकरण की मांग को लेकर रसोइयों का हल्लाबोल, तहसील परिसर में तीन दिवसीय हड़ताल शुरू

लखनपुर :- छत्तीसगढ़ प्रदेश रसोइया संघ के आह्वान पर लखनपुर विकासखंड के सैकड़ों की संख्या में महिला एवं पुरुष रसोइयों ने मोर्चा खोलते हुए अब लखनपुर तहसील परिसर में तीन दिवसीय हड़ताल शुरू कर दिया है जहाँ आज पहले दिन इस हड़ताल में बड़ी संख्या में रसोइये इस हड़ताल में शामिल हुए।

गौरतलब है कि लखनपुर छेत्र के विभिन्न पंचायतों के माध्यमिक और प्राथमिक स्कूलों के रसोइये अपनी तीन सूत्रीय मांगों को लेकर 22 फरवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल में थे जिसके बाद अब लखनपुर विकासखंड में विभिन्न स्कूलों में कार्यरत रसोइये तीन दिवसीय हड़ताल कर रहे हैं।

कुछ दिन पूर्व रसोइयों के अनिश्चितकालीन हड़ताल में जाने पर छेत्र के कुछ माध्यमिक व प्राथमिक स्कूलों में शिक्षकों के द्वारा मध्यान भोजन बना बच्चों को खिलाए जाने की खबर मीडिया ने प्रमुखता के साथ दिखाया था जिसके बाद अब तीन दिवसीय हड़ताल लेकर रसोइये मैदान में हैं और लगातार प्रशासन के समक्ष अपनी तीन सूत्रीय माँग पूरी करने की बात कहते नजर आ रहे हैं।

रसोइया प्रदेश महासंघ की अध्यक्ष चिंतामणि दास ने बताया कि छेत्र के विभिन्न स्कूलों के रसोइये अपनी तीन सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं । तीन सूत्रीय मांगों में वेतन वृद्धि सहित नियमितीकरण व किसी भी रसोइये के पदमुक्ति के समय कलेक्टर की अनुमति जैसी मांगे शामिल हैं । अध्यक्ष ने बताया की रसोइयों को जो मानदेय दिया जाता है वो उनके जीविकोपार्जन के लिए काफ़ी कम है। उन्हें 66 रुपए की दर से मानदेय दिया जाता है जो की आज की बढ़ती महंगाई को देखते हुए काफ़ी कम है तथा वेतन वृद्धि कर सम्मानजनक वेतन दिए जाने की बात कही।फ़िलहाल लखनपुर के क़रीब सैकड़ों रसोइये अपनी तीन सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल में हैं अब देखना दिलचस्प होगा इनकी माँग पूरी होती है के नहीं । बहरहाल किसी भी राजनीतिक दल के प्रतिनिधि के द्वारा इनके हड़ताल को समर्थन देने की सूचना नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *