यह बजट नहीं, भाजपा का प्रचार-प्रदर्शन है जनता फिर ठगी गई : सुनील बबला पाढी

अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी)
भानुप्रतापपुर। केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत किए गए बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील बबला पाढ़ी ने कहा कि यह बजट आम जनता की अपेक्षाओं पर पूरी तरह खरा उतरने में विफल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी के नेता टीवी चैनलों पर बड़े-बड़े पोस्टर, प्रॉप्स और पीआर के सहारे बजट को बेहतर दिखाने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि ज़मीनी सच्चाई बिल्कुल अलग है
श्री पाढ़ी ने कहा कि बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और गिरती आमदनी से परेशान किसान, युवा, मजदूर और छोटे व्यापारी इस बजट से राहत की उम्मीद कर रहे थे, लेकिन सरकार ने एक बार फिर इन्हें निराश किया है। किसानों के लिए न तो एमएसपी की गारंटी दी गई है और न ही कर्ज राहत का कोई ठोस प्रावधान किया गया है। वहीं युवाओं के लिए रोजगार के नाम पर केवल आंकड़ों और घोषणाओं की पुनरावृत्ति की गई है।
उन्होंने कहा कि यह बजट ‘सबका साथ, सबका विकास’ के नारे के विपरीत केवल कुछ बड़े उद्योगपतियों और पूंजीपतियों के हितों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। कांग्रेस पार्टी इस जनविरोधी और दिखावटी बजट का सख्त विरोध करती है और आम जनता की आवाज को सड़क से लेकर सदन तक मजबूती से उठाती रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *