यह बजट प्रदेश की समृद्धि और आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ की दिशा तय करेगा

बैकुण्ठपुर – छत्तीसगढ़ प्रदेश सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट को जिला भाजपा कार्यालय बैकुण्ठपुर में लाईव प्रसारण देखा गया। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने आतिबाजी व मिष्ठान वितरण कर एक दूसरे को बधाई दिया। प्रदेश सरकार की यह बजट क्षेत्र के सर्वांगीण विकास, पारदर्शी शासन और जनकल्याण के संकल्प को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सुशासन, किसान कल्याण, महिला सशक्तिकरण, युवा रोजगार और बुनियादी विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। यह बजट प्रदेश की समृद्धि और आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ की दिशा तय करेगा।
भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी ने कहा कि, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का तीसरे बजट संकल्प का बजट है, उन्हांने कहा कि, सबसे पहला बजट 5 हजार करोड़ रूप का था जो आज 35 गुना बड़ा है, और इस सफर में राज्य के हर व्यक्ति, गरीब, युवा, किसान, महिला, उद्यमी सबका योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि, कोरिया जिले के बैकुण्ठपुर में गेज डैम उन्नयन के लिए 10 करोड़ का सौगात मिला।
जनपद उपाध्यक्ष प्यारे लाल साहू ने कहा कि, भाजपा सरकार ने किसानों के लिए देश में सबसे पहले क्रांतिकारी कदम उठाते हुए ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध कराने की योजना प्रारंभ की थी, जो आज तक किसानों के लिए अत्यंत लाभप्रद सिद्ध हो रही है, उन्होंने कहा कि, सरकार, सहकार की भावना को और समृद्ध करते हुए सहकारी समितियों के काम काज में विविधता लाने के लिए उन्हें कॉमन सर्विस सेंटर के रूप में विकसित किया जा रहा है।
इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी, जिला उपाध्यक्ष बसंत राय, जनपद उपाध्यक्ष प्यारे लाल साहू, वरिष्ठ नेता शशि तिवारी, भाजपा जिला महामंत्री पंकज गुप्ता, जिला मंत्री शारदा गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी तीरथ राजवाड़े, जिला कार्यसमिति सदस्य भानूपाल, मंडल अध्यक्ष अनिल खटिक, दीपा विश्वकर्मा, मंडल महामंत्री रमन गुप्ता, रवि त्रिपाठी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रीता यादव, अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष दिलराज रवि, जिला महामंत्री लहरे राजा, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सतेन्द्र राजवाड़े, जिला महामंत्री मनोज साहू, मनोज सोनवानी, संतोष देवांगन, अरूण राज, आंचल सिंह परमार, ममता साहू, अमीर चंद, अभिजीत दुबे, संजय साहू, सरोज राजवाड़े सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *