छत्तीसगढ़ में अगले दो दिनों तक ठंड से मिलेगी राहत, रात का तापमान बढ़ने की संभावना

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों से मौसम में लगातार बदलाव देखा जा रहा है। तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों में पूरे प्रदेश में रात के तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने का अनुमान जताया है। इसके बाद उत्तरी छत्तीसगढ़ में हल्की गिरावट संभव है, लेकिन उसके बाद कोई बड़ा बदलाव नहीं दिख रहा है।

पिछले 24 घंटों में प्रदेश का मौसम शुष्क रहा। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में और सबसे कम न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया।

फिलहाल छत्तीसगढ़ पर दो सिनोप्टिक सिस्टम सक्रिय हैं। पश्चिमी विक्षोभ मध्य और ऊपरी ट्रोपोस्फेरिक पछुआ हवाओं में द्रोणिका के रूप में स्थित है। इसका अक्ष समुद्र तल से 5.8 किलोमीटर ऊपर लगभग 60 डिग्री पूर्व देशांतर के साथ 25 डिग्री उत्तर अक्षांश के उत्तर में है। साथ ही पूर्वोत्तर इलाके में समुद्र तल से 12.6 किलोमीटर ऊंचाई पर 110 नॉट की मुख्य हवाओं वाली उपोषणकटिबंधीय पश्चिमी जेट स्ट्रीम सक्रिय है।

रायपुर में आज का मौसम
राजधानी रायपुर में भी मौसम का मिजाज बदल रहा है। सुबह के समय धुंध छाए रहने की संभावना है। दिन में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *