जदयू में राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के चुनाव की हलचल, नीतीश कुमार का नाम सबसे आगे

पटना। बिहार की राजनीति में एक बार फिर सरगर्मी तेज हो गई है। जनता दल यूनाइटेड ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी है। इस प्रक्रिया के शुरू होते ही पार्टी के अंदर नए नेतृत्व को लेकर चर्चाओं का दौर भी शुरू हो गया है।

पार्टी द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन की प्रक्रिया 22 मार्च को संपन्न होगी। वहीं, नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 24 मार्च निर्धारित की गई है। संगठन की ओर से स्पष्ट किया गया है कि यदि इस पद के लिए एक से अधिक नामांकन दाखिल होते हैं, तो 27 मार्च को मतदान कराया जाएगा। हालांकि, पार्टी के भीतर एक से अधिक नामांकन की संभावना बेहद कम है।

जदयू नेताओं का मानना है कि पार्टी में आमतौर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव सर्वसम्मति से ही होता रहा है, इसलिए इस बार भी किसी के निर्विरोध चुने जाने की प्रबल संभावना है। पार्टी सूत्रों की मानें तो इस पद के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम सबसे आगे चल रहा है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि एक बार फिर नीतीश कुमार ही राष्ट्रीय अध्यक्ष की कमान संभाल सकते हैं।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *