इस राज्य में विशेष गहन परीक्षण अवधि बढ़ने की संभावना, पौने तीन करोड़ गणना फॉर्म लंबित

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विशेष गहन परीक्षण (SIR) की अवधि एक बार फिर बढ़ाई जा सकती है। प्रदेश में अब भी लगभग पौने तीन करोड़ गणना फॉर्म वापस नहीं आए हैं, जिसको लेकर चुनाव आयोग गंभीर है। पहले मुख्य चुनाव आयोग ने गणना फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 4 दिसंबर से बढ़ाकर 11 दिसंबर कर दी थी, लेकिन इसके बावजूद प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी है।

यूपी में कुल 15.44 करोड़ से अधिक मतदाता हैं। बीएलओ की रिपोर्ट के अनुसार 17.7 प्रतिशत, यानी करीब पौने तीन करोड़ मतदाताओं के गणना फॉर्म अभी तक प्राप्त नहीं हुए हैं। यही वजह है कि प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने चुनाव आयोग से SIR की समय-सीमा और बढ़ाने का अनुरोध करने का निर्णय लिया है।

चुनाव आयोग की रिपोर्ट बताती है कि गणना प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन का कार्य 97.3 प्रतिशत पूरा हो चुका है और 80 प्रतिशत फॉर्म वापस मिल चुके हैं। शेष गणना फॉर्म के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी जिलों के डीएम से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *