दोबारा लगाने पर होगा भारी जुर्माना
दिलीप गुप्ता
सरायपाली : नगरपालिका प्रशासन द्वारा गौरवपथ के स्ट्रीट लाईट खंभों में अनाधिकृत रूप से लगाए गए बोर्डो व होर्डिंग को आज सुबह से निकालकर जप्ती किये जाने का अभियान प्रारंभ किया गया । नगर की सुंदरता व यातायात में बाधक को देखते हुवे यह कार्यवाही की गई ।
इस संबंध में सीएमओ दिनेश यादव ने जानकारी देते हुवे बताया कि नगर में गौरवपथ में बने डिवाइडरों में स्ट्रीट लाइट खंभों में अनेक व्यवसायियों द्वारा अनाधिकृत रूप से बड़े बड़े बोर्ड व होर्डिंग लगाया गया था । पूर्व में इन होर्डिंग को निकालने की अपील की गई थी किंतु किसी ने भी अपील पर ध्यान नहीं दिया । व्यवसायियों के इस कृत्य से खंभों में अनेक व्यवसायियों द्वारा भी देखा देखी में बोर्ड लगाना प्रारंभबकर दिया गया था । इसकी लगातार शिकायतें भी मिल रही थी । इन अवैध रूप से लगाए गए होर्डिंग व बैनरों से एक ओर जहां नगर कि सुंदरता प्रभावित हो रही थी तो वहीं दूसरी ओर सुरक्षित यातायात के लिए बाधक भी बन रहा था ।
इन अवैध रूप से लगाए गए बोर्डो व होर्डिंग को स्वयं हटनेवकी अपील के बावजूद जब व्यवसायियों ने इसे नहीं हटाया तो आज दल बल के साथ सभी बोर्ड को स्वयं नगरपालिका द्वारा निकलकर जप्ती की कार्यवाही की गई । सीएमओ दिनेश यादव ने बताया कि आज के बाद यदिवकीसी ने भी दोबारा लगाया तो सीधे जप्ती के साथ साथ भारी जुर्माने लगाने की भी कार्यवाही की जायेगी।
नगरपालिका द्वारा स्ट्रीट लाईट खंभों में लगाए गए होर्डिंग को जप्ती किये जाने का कार्य शुरू

25
Feb