छत्तीसगढ़ में अगले एक सप्ताह तक स्थिर रहेगा मौसम, तापमान में बड़े बदलाव के आसार नहीं

रायपुर। छत्तीसगढ़ में अगले कुछ दिनों तक मौसम के मिजाज में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर के अनुसार प्रदेश में अगले सात दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा, जबकि अधिकतम तापमान भी आगामी पांच दिनों तक लगभग स्थिर बना रहेगा।

बीते 24 घंटों के दौरान पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहा और कहीं भी वर्षा दर्ज नहीं की गई। इस अवधि में राजनांदगांव 34.0 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश का सबसे गर्म स्थान रहा, वहीं अंबिकापुर में सबसे कम 9.0 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। वर्तमान में प्रदेश के ऊपर किसी भी प्रभावी मौसम प्रणाली के सक्रिय न होने के कारण वातावरण पूरी तरह शुष्क बना हुआ है।

राजधानी रायपुर के मौसम की बात करें तो आज सुबह के समय हल्की धुंध छाए रहने की संभावना है। शहर का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिनों तक तापमान इसी स्तर पर बना रहेगा और गर्मी या ठंड में अचानक वृद्धि के संकेत नहीं हैं।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *