हिंदवी कैम्पस कविता प्रतियोगिता…युवा कवि दीपक तिवारी की कविता ने मोहा मन.. हासिल किया पहला स्थान

यह आयोजन न केवल हिंदी साहित्य प्रेमियों के लिए एक सौगात बना बल्कि देशभर से आए साहित्यकारों, कवियों और लेखकों का अनोखा संगम भी देखने को मिला। इसी क्रम में “हिंदवी” द्वारा कैम्पस कविता प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता दो चरणों में पूरी हुई

,प्रथम चरण में छत्तीसगढ़ भर के युवा कवियों से कविताओं की प्रविष्टि मंगाई गई,जिसमे से अंतिम दस प्रतिभागियों का चयन इस आयोजन के मुख्य मंच से कविता पाठ के लिए हुआ।द्वितीय चरण में इस प्रतियोगिता में देश के प्रख्यात कवि नरेश सक्सेना,बाबुषा कोहली और आंनद बहादुर जैसे मूर्धन्य कवि निर्णायक के रूप में रहे,

जिनके सामने इन दस कवियों ने काव्यपाठ किया। इस प्रतियोगिता में अंचल के दीपक कुमार तिवारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। राष्ट्रीय स्तर के इस आयोजन के केंद्र में भारतीय ज्ञानपीठ पुरस्कार प्राप्त कवि विनोद कुमार शुक्ल रहे.

,जिनके समक्ष विजिताओं को सम्मानित किया गया।उल्लेखनीय है कि दीपक अंचल के ग्राम लकड़िया के निवासी हैं और वर्तमान में पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग में शोध कर रहे हैं।उनकी रुचि बचपन से ही कविताओं में रही है।

इतनी कम उम्र में मिली इस बड़ी सफलता से अंचल के साहित्य प्रेमियों में हर्ष का माहौल है। दीपक की इस उपलब्धि पर कवि पूरन जायसवाल, रामकुमार साहू,पोखन जायसवाल, कृष्ण कुमार फेकर,अरुण वर्मा, नेहरू यादव,हितेंद्र ठाकुर,प्रकाश सेन,पंकज साहू,रामनारायण यादव,रवि चंद्राकर ने उन्हें बधाई दी है।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *