देर रात चल रही थी पार्टी, अचानक पहुंची पुलिस को देख उड़ गए होश; छह लोग गिरफ्तार

बिलासपुर। सिविल लाइन पुलिस ने वसुंधरा नगर स्थित एक मकान में छापामार कार्रवाई करते हुए हुक्का पीते छह लोगों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस की टीम पकड़े गए आरोपियों को थाने ले जाकर कानूनी कार्रवाई कर रही है।

सिविल लाइन थाना प्रभारी एस आर साहू को गुप्त सूचना मिली थी कि रिंग रोड नंबर दो के पास एक मकान में कुछ लोग देर रात तक पार्टी कर रहे हैं और वहां असामाजिक गतिविधियों का संचालन हो रहा है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए रविवार को थाना प्रभारी ने पेट्रोलिंग टीम और पुलिस लाइन के अतिरिक्त बल के साथ उक्त मकान की घेराबंदी की।

पुलिस की दबिश के दौरान कमरे में विकास ठाकुर, अरबाज खान, रितेश विश्वकर्मा और तीन नाबालिग सोफे पर बैठकर हुक्का पीते पाए गए। पुलिस ने मौके से हुक्का पॉट और प्रतिबंधित तंबाकू सामग्री जब्त की है। पकड़े गए सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर थाने लाया गया है, जहां उनके विरुद्ध कोटपा एक्ट और अन्य सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *