कामदा एकादशी पर बदलेगी ग्रहों की चाल, जानें आज कैसा रहेगा आपकी राशि का हाल

मेष राशि पारिवारिक सुख-शांति के लिहाज से आज का दिन उत्तम है। आप अपनी कार्यकुशलता और वाणी के दम पर कार्यक्षेत्र में सहयोगियों का दिल जीत लेंगे। बेरोजगारों के लिए नौकरी के नए अवसर मिलने के प्रबल योग बन रहे हैं।

वृष राशि विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है, संस्थान में आपकी सक्रियता की सराहना होगी। स्वास्थ्य में सुधार महसूस करेंगे। यदि फर्नीचर या घर की साज-सज्जा की वस्तुएं खरीदने का विचार है, तो आज का दिन शुभ है।

मिथुन राशि भाग्य का पूरा साथ मिलेगा जिससे व्यापार में नई संभावनाओं के द्वार खुलेंगे। काफी समय से अटका हुआ धन या कोई कीमती वस्तु वापस मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन की खुशखबरी मिल सकती है।

कर्क राशि आज आपके सोचे हुए कार्य समय पर पूरे होंगे, जिससे मानसिक संतोष मिलेगा। हालांकि, व्यर्थ की चर्चाओं से बचकर समय का सदुपयोग करना बेहतर होगा। वाहन चलाते समय अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।

सिंह राशि अध्यात्म की ओर झुकाव बढ़ेगा और परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। व्यापारियों के लिए नया स्टार्टअप शुरू करने हेतु आज का मुहूर्त श्रेष्ठ है। बुजुर्गों की सलाह से घर के जटिल मसले हल होंगे।

कन्या राशि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को सुखद परिणाम मिल सकते हैं। व्यापार में कोई नया मोड़ आने से लाभ की स्थिति निर्मित होगी। लवमेट के साथ पर्यटन स्थल पर जाने की योजना बन सकती है।

तुला राशि कार्य के प्रति एकाग्रता बढ़ने से रुके हुए प्रोजेक्ट्स पूरे होंगे। अविवाहितों के लिए विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े लोगों को उनकी निस्वार्थ सेवा के लिए सम्मान मिल सकता है।

वृश्चिक राशि सामाजिक गतिविधियों में आपकी सक्रियता बढ़ेगी और प्रभावशाली लोगों से संपर्क होगा। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक दृष्टि से दिन उन्नतिदायक रहने वाला है।

धनु राशि ऑफिस के कार्यों में जल्दबाजी करने से बचें और फाइलों को संभाल कर रखें। किसी करीबी रिश्तेदार के माध्यम से शुभ सूचना मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता लाने के लिए समय अच्छा है।

मकर राशि आज आप ऊर्जा से लबरेज रहेंगे और आय के नए स्रोत विकसित करने में सफल होंगे। ट्रैफिक नियमों का कड़ाई से पालन करें। घर के बुजुर्गों के स्वास्थ्य और देखभाल के लिए नई योजना बना सकते हैं।

कुम्भ राशि धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी जिससे करियर में भी सकारात्मक बदलाव आएंगे। जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में आर्थिक लाभ होने के संकेत हैं। मित्रों से कोई उपहार प्राप्त हो सकता है।

मीन राशि आज आपको कोई बड़ी पैतृक जिम्मेदारी मिल सकती है। व्यापार के सिलसिले में की गई यात्राएं भविष्य में सुखद परिणाम देंगी। निवेश के मामलों में अनुभवी व्यक्ति से परामर्श लेना हितकारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *