सारंगढ़ गोलीकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल और बुलेट बरामद…

सारंगढ़ बिलाईगढ़ पुलिस ने एक बड़ी सफलता प्राप्त करते हुए सारंगढ़ गोलीकांड के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। 13 फरवरी को हुए इस गोलीकांड में आरोपी कृष्णा सिंह राजपूत ने विवाद के बाद पिस्टल से गोली मारकर मुखलाल मांझी की हत्या कर दी थी। इस घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था, जिसे पकड़ने के लिए पुलिस ने विशेष टीम बनाई और तकनीकी मदद से मिरौनी डेम के पास घेराबंदी की। पुलिस ने आरोपी से 01 पिस्टल और 17 बुलेट बरामद किए।

पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा के मार्गदर्शन में विभिन्न टीमों ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए। इस मामले में पहले ही चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया था। आरोपी कृष्णा सिंह की गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस टीम की तत्परता और मेहनत की सराहना की जा रही है, जिसने इस मामले में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की।

Related News

Related News