चारामा – नगर के समता रंग मंच मे स्थित माँ दुर्गा मंदिर परिसर के प्रथम तल में भगवान श्री लक्ष्मीनारायण की भव्य एव आकर्षक मुर्ति की भव्य स्थापना हुई। नगर पॅडित विकास दुबे और काशी विश्वनाथ से पधारे पॅडित हरीश शर्मा एवं दीपेश शर्मा जी के द्वारा तीन दिनो तक भगवान की स्थापना से लेकर प्राण प्रतिष्ठा की पुर्ण प्रक्रिया विधि विधान के अनुसार की गई। तृतीय दिन पुजन विधि कर मुर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई।

भगवान की प्राण प्रतिष्ठा के बाद हवन पुजन कर भगवान को भोग अर्पण किया गया। भोग उपरान्त महाआरती सम्पन्न हुई। प्राण प्रतिष्ठा के बाद भगवान के दर्शन के लिए भक्तो की भारी भीड मंदिर में उमडने लगी। दर्शन के बाद महा भंडारे का आयोजन किया गया।

विदित है कि नगर में श्री लक्ष्मी नारायण भगवान का मंदिर नही था इसलिए नगर वासियो के सहयोग से नगर निवासी पवन देवांगन, अश्वनी देवांगन, लक्ष्मीनारायण देवांगन, राजा देवांगन, एवं हिन्द जागरण मंच के सदस्यो के द्वारा मुर्ति स्थापना का कार्य पुर्ण कराया। नगर के इस मंदिर में भक्तो को माँ दुर्गा, भोलेनाथ, भगवान श्री गणेश के साथ, राधे कृष्ण, श्री राम जानकी और लक्ष्मण और श्रीलक्ष्मीनारायण भगवान के एक साथ दर्शन का लाभ मिलेगा।