शिव महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ, निकली विशाल कलश यात्रा

कोरिया। जिले के सोनहत क्षेत्र में आज से भक्ति की अविरल धारा बहने जा रही है। सोनहत के स्टेडियम ग्राउंड में श्रीधाम वृंदावन से पधारे सुप्रसिद्ध कथा वाचक आचार्य श्री विनायकांत त्रिपाठी के मुखारविंद से श्री शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है।

हजारों श्रद्धालुओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा कथा के शुभारंभ के अवसर पर आज दोपहर 2:30 बजे स्टेडियम ग्राउंड में विधिवत पूजा-अर्चना की गई। इसके पश्चात, स्टेडियम ग्राउंड से झरिया महादेव मंदिर तक एक विशाल कलश यात्रा निकाली गई। झरिया महादेव मंदिर पहुँचकर श्रद्धालुओं ने कलश में पवित्र जल भरा और पुनः आयोजन स्थल की ओर प्रस्थान किया। इस कलश यात्रा में भक्ति का अनूठा उत्साह देखने को मिला, जहाँ हजारों की संख्या में महिलाएं, पुरुष और बच्चे शामिल हुए।

पूर्व केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह एवं वर्तमान विधायक (भरतपुर-सोनहत) के विशेष संयोजन किया जा रहा है। आयोजन की पूरी व्यवस्था ‘महादेव सेवा समिति सोनहत’ द्वारा संभाली जा रही है। समिति के सदस्यों ने बताया कि कथा प्रतिदिन दोपहर 2:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक स्टेडियम ग्राउंड में आयोजित की जाएगी।

समिति और गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति आयोजन को सफल बनाने में महादेव सेवा समिति के कपिलदेव पांडे, मनोज त्रिपाठी, भगवान दास, संदीप जयसवाल, आशीष जायसवाल, राजेश गुप्ता (रज्जू), मनोज शुक्ला, सुरेश ठाकुर, उमेश ठाकुर, राकेश तिवारी, कमल सिंह, दिनेश मारिक (बबलू), संदीप साहू, दिनेश साहू, प्रकाश राजवाड़े, बच्ची यादव, दिनेश सिंह और रामलाल राजवाड़े सहित अनेक सदस्य सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

वहीं, कलश यात्रा और आयोजन में मातृशक्ति की भी बड़ी सहभागिता रही, जिसमें सोनिया राजवाड़े, सुनैना सिंह, सुचित्रा पाल, आरती काशी, कमल गुप्ता, मनमती सिंह एवं अन्य महिलाएं प्रमुख रूप से उपस्थित रहीं।

आचार्य श्री विनायकांत त्रिपाठी की मधुर वाणी में कथा श्रवण करने के लिए आसपास के क्षेत्रों से भारी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुँचने की संभावना है। महादेव सेवा समिति ने सभी धर्मप्रेमियों से इस आध्यात्मिक उत्सव में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *