कल शाम सजेगा श्री श्याम संकीर्तन का भव्य दरबार

बैकुण्ठपुर,कोरिया। शहर के रामानुज मिनी स्टेडियम, स्कूलपारा में कल 22 मार्च शाम 6 बजे से आयोजित होने वाले श्री श्याम संकीर्तन में बाबा श्याम के भजनों को अपनी मधुर वाणी से प्रस्तुत करने

मध्यप्रदेश से तिवारी सिस्टर्स, शाहगंज,

शिवम रावल इंदौर, मध्यप्रदेश,

संगम सोनी, बिलासपुर छत्तीसगढ़,

इन सभी सुप्रसिद्ध गायक अपनी सुरीली आवाज में बाबा के भजनों की प्रस्तुति देंगे।

आयोजक अभिषेक सिंह (गोलू) और प्रांजल गुप्ता (मनु) ने जानकारी दी कि बाबा श्याम का यह संकीर्तन पूरी भव्यता के साथ संपन्न होगा एवं सभी से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर बाबा श्याम के चरणों में अपनी हाजिरी लगाएं और भक्तिमय संध्या का आनंद लें।

निवेदक : श्री मोरवी नंदन सेवा समिति (बैकुंठपुर)

उत्सव स्थल : रामानुज मिनी स्टेडियम स्कूलपारा, बैकुण्ठपुर सम्पर्क सूत्र : 8223024919, 9826106124

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *