‘बैटल ऑफ गलवान’ का पहला गाना ‘मातृभूमि’ कल होगा रिलीज, अरिजीत और श्रेया की आवाज में दिखेगी देशभक्ति की झलक

मुंबई। एक्टर सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ का पहला गाना ‘मातृभूमि’ 24 जनवरी 2026 को रिलीज होने के लिए तैयार है। हाल ही में मेकर्स ने इस गाने का 15 सेकंड का एक दमदार टीजर जारी किया है, जो सेना के बिगुल की गूंज के साथ शुरू होता है और दर्शकों में देशभक्ति का जोश भर रहा है। यह गाना गणतंत्र दिवस के ठीक पहले रिलीज किया जा रहा है, जिसमें भारतीय तिरंगे की शान और सैनिकों की कुर्बानी की झलक दिखाई गई है।

सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले बनी इस फिल्म का निर्देशन अपूर्व लाखिया ने किया है। खास बात यह है कि इस देशभक्ति गीत को समीर अंजान ने लिखा है, जबकि अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल जैसे दिग्गज गायकों ने इसे अपनी आवाज दी है। फिल्म में सलमान खान के साथ चित्रांगदा सिंह भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। यह गाना सलमान खान फिल्म्स के आधिकारिक म्यूजिक चैनल पर लॉन्च किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *