मिशन कर्मयोगी के क्रियान्वयन के लिए गठित राज्य स्तरीय समन्वय समिति की पहली बैठक 17 मार्च को

नवा रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा मिशन कर्मयोगी के अंतर्गत राज्य में क्षमता निर्माण कार्यक्रमों को गति देने के लिए गठित छत्तीसगढ़ राज्य क्षमता निर्माण क्रियान्वयन एवं समन्वय समिति की पहली बैठक 17 मार्च 2026 को आयोजित की जाएगी। मंत्रालय महानदी भवन में होने वाली इस बैठक की अध्यक्षता मुख्य सचिव करेंगे। यह बैठक अपराह्न 4 बजे हाइब्रिड मोड यानी भौतिक और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग दोनों माध्यमों से होगी।

सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव के मार्गदर्शन में गठित यह समिति राज्य में मिशन कर्मयोगी की प्रगति की समीक्षा करेगी। इसका मुख्य उद्देश्य विभिन्न विभागों के बीच प्रशिक्षण और क्षमता निर्माण गतिविधियों में बेहतर समन्वय स्थापित करना है। बैठक के दौरान राज्य के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा आईजीओटी डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म के उपयोग की वर्तमान स्थिति पर चर्चा की जाएगी।

बैठक के एजेंडे में राज्य के प्रशिक्षण संस्थानों की भूमिका को मजबूत करने के साथ ही डिजिटल लर्निंग और कृत्रिम बुद्धिमत्ता जैसी आधुनिक तकनीकों के उपयोग की संभावनाओं पर भी विचार-विमर्श शामिल है। इसके अलावा आगामी राष्ट्रीय विभागीय शिखर सम्मेलन के लिए जरूरी अनुशंसाएं तैयार करने पर भी रणनीति बनाई जाएगी। इस महत्वपूर्ण बैठक में विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी, प्रशिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधि और संबंधित नोडल अधिकारी उपस्थित रहेंगे।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *