रजिस्ट्री कराने रायपुर गया था परिवार, पीछे से बैंक मैनेजर के घर चोरों ने बोला धावा

कोरबा. छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एसबीआई के चीफ मैनेजर के घर चोरी का मामला सामने आया है। आरोपी चोरों ने घर में घुसकर 5 लाख रुपये के जेवरात चुरा लिए। घटना मानिकपुरी थाना क्षेत्र के दादर खुर्द मार्ग स्थित एक मकान में हुई।

जानकारी के अनुसार, एसबीआई में चीफ मैनेजर के पद पर कार्यरत राजू मोदी शुक्रवार को परिवार के साथ रायपुर गए थे। वह जमीन खरीदने के बाद रजिस्ट्री कराने के लिए रायपुर पहुंचे थे। देर रात लगभग 1 बजे घर लौटने पर उन्होंने देखा कि घर का ताला टूटा हुआ था और अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। बेडरूम की खिड़की की रॉड भी टूटी हुई थी, जिससे चोरी की आशंका हुई।

राजू मोदी ने तुरंत 112 और मानिकपुर चौकी पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। घटनास्थल पर डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम भी भेजी गई।

मानिकपुर थाना प्रभारी परमेश्वर राठौर ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और चोरों की तलाश जारी है। पुलिस ने आसपास के इलाके में भी पूछताछ शुरू कर दी है।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *