खूनी संघर्ष में बदला दंपती का आपसी विवाद, पति ने पत्नी को डंडे से मारा, फिर खुद भी दी जान

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर शहर के दंतेश्वरी वार्ड में बुजुर्ग दंपती के बीच आधी रात विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने पत्नी की लाठियों से हत्या कर दी और फिर खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक 73 वर्षीय तारा सिंह और उनकी 70 वर्षीय पत्नी विजय कौर हैं।

जानकारी के अनुसार, दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चलता रहता था। बीती रात भी विवाद हुआ तो बेटा और बहू ने नीचे आकर शांत कराया और ऊपरी मंजिल चले गए। रात करीब दो से ढाई बजे दोबारा विवाद शुरू हुआ। गुस्से में तारा सिंह ने मोटी लकड़ी के डंडे से पत्नी के सिर पर वार किया, जिससे विजय कौर की मौके पर मौत हो गई। उसके बाद तारा सिंह ने घर के अंदर फांसी लगाई। परिवार के बेटा-बहू और बेटी ऊपरी मंजिल पर रहते हैं सूचना मिलते ही बोधघाट पुलिस पहुंची। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस परिजनों व आसपास के लोगों से पूछताछ कर जांच कर रही है।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *